मौजूदा समय में जरूर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में नहीं देखा जाता है. मगर एक समय था जब पड़ोसी देश के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते ही नहीं थे, बल्कि खूब धूम धड़ाका भी करते थे. कोचिंग में भी उनका जलवा होता था. हाल ही में शुभांकर मिश्रा ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वकार यूनुस के साथ खेल पर खास चर्चा की है. जहां उन्होंने कई दिलचस्प सवालों का जवाब दिया है. शुभांकर ने वकार यूनुस से जब उनकी आईपीएल की पसंदीदा टीम के बारे में पूछा तो उन्होंने बिना कोई देरी किए तुरंत सनराइजर्स हैदराबाद का नाम लेकर सबको चौंका दिया. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस या चेन्नई सुपर किंग्स में से किसी एक टीम का नाम लेंगे. मगर वकार यूनुस ने अपने दिल के करीब सनराइजर्स हैदराबाद को बताया. उन्होंने कहा, '2013 में मैं सनराइजर्स हैदराबाद के साथ गेंदबाजी कोच के तौर पर जुड़ा हुआ था और मेरा अनुभव उस दौरान बहुत शानदार रहा था.'
वकार यूनुस के दिल के करीब क्यों है सनराइजर्स हैदराबाद?
सवाल उठता है कि वकार यूनुस के दिल के करीब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ही क्यों है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस या चेन्नई सुपर किंग्स क्यों नहीं? तो इसकी एक बड़ी वजह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ उनका पुराना रिश्ता है. साल 2013 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच थे. उस दौरान उन्होंने डेल स्टेन और इशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाजों का मार्गदर्शन किया था.
आईपीएल 2013 में कैसा रहा सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन?
आईपीएल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था. टीम प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब हुई थी. लीग स्टेज में हैदराबाद ने कुल 16 मुकाबलों में शिरकत किया था. जहां उसे 10 मैचों में कामयाबी मिली थी, जबकि केवल छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. 20 अंकों के साथ टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया.
यह भी पढ़ें- वैभव या मिन्हास, कोहली या बाबर, धोनी या मियांदाद, सचिन या इंजमाम, कौन है बेस्ट? वकार यूनुस ने बताई अपनी पसंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं