विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर टेंशन में कोच लक्ष्मण, 'बेबी बॉस' की कमी पर दी ये बड़ी सलाह

Vaibhav Suryavanshi, IND vs ZIM T20I: वैभव सूर्यवंशी ने एक यादगार दौरे का समापन 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज' दोनों अवॉर्ड जीतकर किया.

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर टेंशन में कोच लक्ष्मण, 'बेबी बॉस' की कमी पर दी ये बड़ी सलाह
Vaibhav Suryavanshi, IND vs ZIM T20I:

VVS Laxman on Vaibhav Suryavanshi Fitness, IND vs ZIM T20I: 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ चुके वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर बल्ले से ऐसा जलवा दिखाया कि आलोचकों के पास भी कहने को कुछ नहीं बचा. 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड जीतकर लौटे इस युवा बल्लेबाज़ की हर तरफ़ तारीफ़ हो रही है. लेकिन भारत के अंतरिम हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण की पारखी नज़र ने वैभव के खेल में एक ऐसी चीज़ भी पहचान ली, जिस पर वह आगे काम करवाना चाहते हैं.

क्षमता में जबरदस्त सुधार

जिम्बाब्वे के खिलाफ़ सीरीज 3-0 से जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लक्ष्मण ने कहा कि पिछले छह महीनों में वैभव की मैच की समझ, परिपक्वता और दबाव झेलने की क्षमता में जबरदस्त सुधार आया है. उनके मुताबिक अब वैभव मुश्किल परिस्थितियों को पहले से कहीं बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई है.

हालांकि लक्ष्मण का मानना है कि अभी भी वैभव के खेल में सुधार की गुंजाइश है और वह उनकी ओवरऑल फिटनेस पर खास तौर पर काम करना चाहते हैं. उनका कहना है कि इतनी कम उम्र में लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए फिटनेस सबसे अहम पहलू है और अगर वैभव इस क्षेत्र में और मजबूत होते हैं तो उनका खेल अगले स्तर पर पहुंच सकता है.

चोट लगने के बावजूद वैभव मैदान छोड़ना नहीं चाहते थे

लक्ष्मण ने इस दौरान वैभव के जज़्बे की भी जमकर तारीफ़ की. उन्होंने बताया कि आखिरी टी20 मुकाबले में चोट लगने के बावजूद वैभव मैदान छोड़ना नहीं चाहते थे और टीम के लिए योगदान देने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन टीम फिजियो ने उन्हें बाहर आने की सलाह दी. लक्ष्मण ने कहा कि टीम के लिए हर हाल में खेलने की यही भूख उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है.

प्रदर्शन पर बिल्कुल भी हैरानी नहीं

इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक शुरुआत के बाद जिम्बाब्वे में शानदार वापसी को लेकर भी लक्ष्मण ने कहा कि उन्हें इस प्रदर्शन पर बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई. उनके मुताबिक वैभव ने IPL में दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज़ों के खिलाफ खेलते हुए दबाव को संभालना सीख लिया था और वही अनुभव अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनके काम आ रहा है.

सीरीज के आखिरी मुकाबले में 81 रन बनाकर शतक से चूकने पर वैभव निराश थे. इस पर लक्ष्मण ने उन्हें समझाया कि यह उनके लंबे करियर की सिर्फ शुरुआत है और आगे शतक बनाने के कई मौके आएंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि वैभव में इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े रिकॉर्ड बनाने की पूरी क्षमता है, बशर्ते वह हर दिन खुद को बेहतर बनाने की इसी सोच के साथ आगे बढ़ते रहें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Zimbabwe, Vaibhav Suryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com