विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

वीरेंद्र सहवाग की ‘सेटिंग’ की टिप्पणी को अन्यथा नहीं लिया जाए : अनुराग ठाकुर

कथित तौर पर बीसीसीआई के पदाधिकारियों से संरक्षण नहीं मिलने के कारण सहवाग भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद की दौड़ में चूक गए

वीरेंद्र सहवाग की ‘सेटिंग’ की टिप्पणी को अन्यथा नहीं लिया जाए : अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो).
  • सहवाग के इस बयान के संदर्भ में बीजेपी सांसद ने दी सफाई
  • सहवाग ने कहा था, कोच के पद के लिए कोई ‘सेटिंग’ नहीं थी
  • ठाकुर ने कहा- पद की दौड़ में रवि शास्त्री से पिछड़ गए थे सहवाग
लुधियाना: बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि वीरेंद्र सहवाग के इस बयान को अन्यथा नहीं लेना चाहिए कि बीसीसीआई के पदाधिकारियों से संरक्षण नहीं मिलने के कारण वह भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद की दौड़ में चूक गए.

कोच के पद के लिए कोई ‘सेटिंग’ नहीं थी, सहवाग के इस बयान के संदर्भ में रविवार को यहां एक समारोह से इतर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी सांसद ठाकुर ने उक्त बात कही.

VIDEO : सहवाग के बयान को कहा बेतुका

ठाकुर ने कहा, ‘‘इसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए.’’ सहवाग भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद की दौड़ में रवि शास्त्री से पिछड़ गए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virendra Sehwag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com