विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2017

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली हैं प्‍लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के 'जबरा' फैन, किया यह ट्वीट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, प्‍लेबैक सिंगरअरिजीत सिंह के जबर्दस्‍त प्रशंसक हैं.

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली हैं प्‍लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के 'जबरा' फैन, किया यह ट्वीट
विराट कोहली ने अरिजीत के साथ मुलाकात की फोटो ट्विटर पर शेयर की है
  • ट्वीट में लिखा, आपकी आवाज की तरह मुझे कोई नहीं मोह सकता
  • विराट ने सिंगर अरिजीत को बेहद अच्‍छा इंसान भी बताया
  • खिलाड़ि‍यों-फिल्‍म स्‍टार्स के बीच हाल ही में हुआ था फुटबॉल मैच
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, प्‍लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के जबर्दस्‍त प्रशंसक हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इस पसंदीदा गायक से मुलाकात की. कोहली ने मंगलवार को इस मुलाकात की एक फोटो भी ट्विटर पर साझा की. इस फोटो को शेयर करने को साथ अपने एक संदेश में कोहली ने लिखा, "मेरे लिए प्रशंसक का कलाकार से मिलने वाला पल. अरिजीत बेहद अच्छे इंसान हैं. उनकी आवाज की तरह मुझे कोई मोह नहीं सकता. शुभकामनाएं अरिजीत."
कोहली के साथ कई अन्य जाने-माने खिलाड़ियों ने एक चैरिटी फुटबाल मैच में हिस्सा लिया. खिलाड़ियों का यह फुटबॉल मैच फिल्म जगत के सितारों के खिलाफ था, जिसमें रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, डीनो मोरिया और शुजीत सरकार भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें : जानिए क्‍यों Viral हो रहा है विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा का यह Photo

इस मैच में खिलाड़ि‍यों की आल हार्ट टीम की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने दो गोल किए थे जबकि विराट एक गोल करने में कामयाब रहे थे.टीम इंडिया के पूर्व ओपनर कृष्‍णमाचारी श्रीकांत के बेटे अनिरुद्ध श्रीकांत ने भी मैच में दो गोल दागे थे.

वीडियो: गावस्‍कर बोले, निडर गेंदबाज हैं कुलदीप और चहल
खिलाड़ि‍यों की टीम की ओर से दो अन्‍य गोल शिखर धवन और केदार जाधव किए थे. गौरतलब है कि विराट इंडियन सुपरलीग (आईएसएल) में एफसी गोवा टीम के सह मालिक हैं. मैच में ऑल स्‍टार्स टीम की अगुवाई बॉलीवुड स्‍टार अभिषेक बच्‍चन ने की. (इनपुट: आईएएनएस)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Arijit Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com