विज्ञापन

न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाई दरियादिली, फैंस से मिले और दिए ऑटोग्राफ, Video

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाने वाला है. सीरीज से पहले विराट कोहली ने फैन्स से मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राऑफ दिया. कोहली के इस जेस्चर ने फैन्स का दिल जीत लिया है.

विराट कोहली ने जीता दिल
NDTV

विराट कोहली के लिए यह न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी दौरा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने नेट्स पर खूब अभ्यास किया. नेट्स पर अभ्यास के दौरान कोहली ने अपने फैन्स से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाया. कोहली ने अपने फैन्स को ऑटोग्राफ दिए जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में कोहली बल्ले पर साइन करके अपना ऑटोग्राफ देते हुए दिख रहे हैं. कोहली के इस जेस्चर ने फैन्स का दिल जीत लिया है. 

विराट कोहली पर रहेगी नजर

विराट ने 36 मुकाबलों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 की दमदार औसत से खेलते हुए 1,897 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं.  विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों की नाबाद पारी भी खेल चुके हैं. न्यूजीलैंड में कोहली ने कुल 11 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 46 की औसत से खेलते हुए 514 रन बनाए हैं. 

न्यूजीलैंड की सरजमीं पर कोहली 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 7 और तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. सीरीज का चौथा वनडे 13 और आखिरी एकदिवसीय मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाना है.

यह भी पढ़ें | केकेआर नहीं, मुंबई इंडियंस छोड़ इस टीम के साथ जुड़ेंगे हार्दिक पंड्या, फाइनल ट्रेड डील की चर्चा हुई तेज

यह भी पढ़ें | PV Sindhu को लगा बड़ा झटका? बीच सीजन में फंडिंग में कटौती, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने दी सफाई

यह भी पढ़ें | कोहली नंबर-3, गायकवाड़ नंबर-4, रोहित-गिल ओपनर, पहले ODI में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com