विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

विराट कोहली के खेल के प्रति समर्पण भाव को देखकर फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने कही यह बात

भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने विराट कोहली के खेल के प्रति समर्पण भाव और उनकी फिटनेस को लेकर महत्‍वपूर्ण बयान दिया है.

विराट कोहली के खेल के प्रति समर्पण भाव को देखकर फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने कही यह बात
विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विश्राम देने की मांग की जा रही है (फाइल फोटो)
  • कहा-जब तक फिट हैं खेलने का मौका नहीं चूकेंगे विराट
  • रेस्‍ट के लिए वे तभी कहेंगे जब उन्‍हें इसकी जरूरत होगी
  • विराट में देश के लिए खेलने की भावना औरों से ज्‍यादा है
कोलकाता: भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने विराट कोहली के खेल के प्रति समर्पण भाव और उनकी फिटनेस को लेकर महत्‍वपूर्ण बयान दिया है. श्रीधर ने यहां कहा कि कप्तान विराट कोहली देश के लिए खेलने का मौका तब तक नहीं चूकेंगे जब तक वह फिट हैं.आराम के लिए वे (कोहली) तभी कहेंगे जब उनके शरीर को जरूरत महसूस होगी. गौरतलब है कि अगले साल की शुरुआत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी. कई विशेषज्ञों को लगता है कि कोहली को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान विश्राम दिया जाना चाहिये, लेकिन भारतीय कप्तान ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर ही विश्राम लेंगे.श्रीधर ने कहा, ‘टीम का हर खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर फख्र महसूस करता है. ज्यादातर खिलाड़ी हर मैच को खेलना चाहते है. जैसा कि मैं विराट को जानता हूं उनमें यह भावना और भी अधिक है. जब तक शरीर का साथ है वह मैच से एक सेकेंड के लिये भी नहीं हट सकते हैं.’

वीडियो: संन्‍यास ले चुके आशीष नेहरा से खास बातचीत

सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलने वाले हरफनमौला हार्दिक पंड्या को आराम दिये जाने के बारे में पूछ गये सवाल पर पर श्रीधर ने कहा, ‘यह मापदंड़ खिलाड़ियों पर काम के दवाब को देखकर तय किया जाता है. खिलाड़ी ने क्रीज पर कितना समय बिताया, गेंदबाजी , बल्लेबाजी यह सब कुछ देखने के बाद टीम प्रबंधन फैसला करता है कि किसे आराम दिया जाए.’
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, R Sridhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com