स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) उन भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए मंगलवार को तड़के इंग्लैंड रवाना होंगे. कोहली के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथी मोहम्मद सिराज भी उसी उड़ान से लंदन पहुंचेंगे. इंग्लैंड रवाना होने वाले पहले बैच में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल तथा ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के अलावा राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाला सहयोगी स्टाफ भी शामिल है. डब्ल्यूटीसी फाइनल सात से 11 जून के बीच ओवल में खेला जाएगा.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने कहा,‘‘ खिलाड़ी दो या तीन ग्रुप में इंग्लैंड पहुंचेंगे. पहला ग्रुप कल सुबह चार बचकर 30 मिनट पर रवाना होगा.'' जिन खिलाड़ियों की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंची हैं, वे बाद में इंग्लैंड पहुंचेंगे. इन खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, केएस भरत और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं. टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा पहले ही इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं.
भारत के अधिकतर खिलाड़ी दो महीने तक आईपीएल में खेलने के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए उतरेंगे जबकि इस महत्वपूर्ण मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल खिलाड़ियों में से केवल तीन खिलाड़ी ही इस टी20 लीग में खेल रहे थे. भारत 2021 में डब्ल्यूटीसी में उपविजेता रहा था. वह पिछले 10 वर्षों में पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा.
WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, के एल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमेश यादव, जयदेव उनादकट
भारतीय टीम को डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले शायद कोई अभ्यास मैच खेलने को नहीं मिलेगा. इस समय इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप चल रही है और डब्ल्यूटीसी फाइनल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का मैच है. ऐसे में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) मेहमान टीम के लिए अभ्यास मैचों की व्यवस्था करने के लिए बाध्य नहीं है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता से कहा, ‘‘अगर हम किसी चुनिंदा काउंटी इलेवन के खिलाफ खेलते हैं, तो इसमें ज्यादातर दूसरे स्तर के खिलाड़ी या युवा खिलाड़ी शामिल होंगे, क्योंकि टीमें चैम्पियनशिप के दौरान अपने मुख्य खिलाड़ियों को रिलीज नहीं करेगी।. कमजोर विपक्ष के खिलाफ खेलने से ठोस अभ्यास में मदद नहीं मिलेगी.''
भारत के अधिकतर खिलाड़ी दो महीने तक आईपीएल में खेलने के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए उतरेंगे जबकि इस महत्वपूर्ण मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल खिलाड़ियों में से केवल तीन खिलाड़ी ही इस टी20 लीग में खेल रहे थे. भारत 2021 में डब्ल्यूटीसी में उपविजेता रहा था. वह पिछले 10 वर्षों में पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा.
--- ये भी पढ़ें ---
* IPL Playoffs: ये चार टीमें प्लेऑफ में, मुंबई इंडियंस ने किया क्वालिफाई, RCB टूर्नामेंट से बाहर
* Virat Kohli ने IPL 2023 में जड़ा लगातार दूसरा शतक,रचा इतिहास, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं