विज्ञापन

विराट कोहली के लिए खतरे की घंटी! न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने बनाया OUT करने का खास प्लान

दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने विराट कोहली को टीम की सबसे बड़ी चुनौती बताया है. टिकनर ने कहा कि कीवी टीम कोहली को जल्दी आउट करने की रणनीति पर काम कर रही है और इस बार बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

विराट कोहली के लिए खतरे की घंटी! न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने बनाया OUT करने का खास प्लान
न्यूजीलैंड के गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने विराट को किया अलर्ट
NDTV

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के HNRY स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे में मिली हार के बाद मेजबान न्यूजीलैंड की नजर सीरीज में वापसी पर होगी. मैच से पहले कीवी तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने विराट कोहली को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि उनकी टीम भारतीय स्टार बल्लेबाज को जल्दी आउट करने की खास रणनीति पर काम कर रही है.

भारत के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी से परेशान न्यूजीलैंड अब दूसरे मुकाबले में उन्हें जल्दी आउट करने की रणनीति पर काम कर रहा है. कीवी तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने साफ कहा कि कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन उनकी टीम उन्हें रोकने और जल्द पवेलियन भेजने का रास्ता तलाश रही है.

 कोहली को जल्दी आउट करना चाहता है न्यूजीलैंड

दूसरे वनडे से पहले ब्लेयर टिकनर ने कहा कि विराट कोहली (74 रन) ने पहले मैच में छोटी सी पारी खेलकर भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था. उन्होंने माना कि कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन टीम को भरोसा है कि वह जल्द ही भारतीय स्टार बल्लेबाज को आउट करने में सफल होगी. टिकनर ने इसे कोहली के खिलाफ खेलने का शानदार मौका भी बताया.

पहले वनडे में नहीं बना सके बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड की टीम पहले वनडे में 185 रन पर सिमट गई थी. बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने संशोधित लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. टिकनर का मानना है कि उनकी टीम बल्लेबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी और गेंदबाजी में भी अभी काफी सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि दूसरे मैच में कीवी टीम ज्यादा रन बनाकर भारत पर दबाव डालना चाहती है.

डेवोन कॉनवे की कमी खलेगी

न्यूजीलैंड को सीरीज के बाकी मैचों में सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की सेवाएं नहीं मिलेंगी. ट्रेनिंग के दौरान लगी चोट के कारण वह बाहर हो गए हैं. हालांकि टिकनर ने कहा कि टीम के पास विकल्पों की कमी नहीं है और निक केली जैसे खिलाड़ी इस मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड पिछले कुछ वर्षों से चोटों के बावजूद नए खिलाड़ियों के दम पर अच्छा प्रदर्शन करता रहा है.

पिच से गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद

टिकनर को उम्मीद है कि दूसरे वनडे में पिच गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट दे सकती है. उन्होंने कहा कि वह 400 रन वाले मुकाबलों के बजाय ऐसी विकेट पर खेलना पसंद करते हैं जहां गेंदबाजों को भी बराबर मौका मिले. कीवी पेसर का मानना है कि ऐसी परिस्थितियां मैच को और रोचक बनाएंगी.

यह भी पढ़ें-  VIDEO: पीवी सिंधु का आलीशान घर अंदर से कैसा दिखता है? मॉडर्न इंटीरियर और लग्जरी डिजाइन ने खींचा ध्यान

यह भी पढ़ें-  5 साल से टीम इंडिया से बाहर, फिर भी नहीं छोड़ी उम्मीद, पृथ्वी शॉ ने वापसी पर किया सबसे बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com