विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2017

विराट कोहली, टीम इंडिया ने पाक ऑल-राउंडर शाहिद आफरीदी को दिया 'खास' फेयरवेल गिफ्ट

विराट कोहली, टीम इंडिया ने पाक ऑल-राउंडर शाहिद आफरीदी को दिया 'खास' फेयरवेल गिफ्ट
भारतीय टीम ने शाहिद आफरीदी को ODI मैचों में पहनी जाने वाली विराट कोहली की एक टी-शर्ट तोहफे में दी...
नई दिल्ली: ऐसे वक्त में, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से क्रिकेट कतई नहीं खेला जा रहा है, विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने पड़ोसी देश के रिटायर हो चुके ऑल-राउंडर शाहिद आफरीदी के लिए कुछ ऐसा किया, जिसने प्रशंसकों का दिल जीत लिया... भारतीय क्रिकेट टीम ने इसी साल पूरी तरह रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले शाहिद आफरीदी को वन-डे इंटरनेशनल मैचों में पहनी जाने वाली विराट कोहली की एक जरसी (टी-शर्ट) तोहफे में दी, जिसकी पीठ पर पूरी टीम ने दस्तखत किए... ऐसा कर टीम इंडिया ने संदेश दिया है कि भले ही समय संकट का हो, तनाव का हो, विपक्षी खिलाड़ियों के बीच खेल भावना और सौहार्द बना रहता है...

पाकिस्तानी पत्रकार फ़ैज़ान लखानी ने इस टी-शर्ट की तस्वीर को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपलोड करते हुए लिखा, "शाहिद आफरीदी के लिए, विराट कोहली की शर्ट, जिस पर भारतीय टीम ने दस्तखत किए, और संदेश भी है - आपके खिलाफ खेलना हमेशा आनंददायक रहा..."
 
एक-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की इस टी-शर्ट, जिस पर 'विराट' का नाम और '18' अंक लिखा है, पर कप्तान विराट कोहली के अलावा युवराज सिंह, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, सुरेश रैना, पवन नेगी, मोहम्मद शामी, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या तथा पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी हस्ताक्षर किए हैं...

पाकिस्तान के लिए 21 साल तक क्रिकेट खेलते रहे शाहिद आफरीदी ने टेस्ट और वन-डे क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया था, लेकिन टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा उन्होंने इसी साल फरवरी में की थी... विराट कोहली ने टी-शर्ट पर उनके लिए खास संदेश भी लिखा, "शाहिद भाई, शुभकामनाएं... आपके खिलाफ खेलना हमेशा आनंददायक रहा..."

शाहिद आफरीदी को 1 से 18 जून तक यूनाइटेड किंगडम में आयोजित होने जा रहे चैम्पियन्स ट्रॉफी टूर्नामेंट के आठ चैम्पियन एम्बैसेडरों में से एक घोषित किया गया था, और शेष एम्बैसेडर भारतीय हरभजन सिंह, बांग्लादेश के हबीबुल बशर, इंग्लैंड के इयान बेल, न्यूज़ीलैंड के शेन बॉन्ड, ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी, श्रीलंका के कुमार संगकारा तथा दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ हैं...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Afridi, Team India, Virat Kohli, Sahibzada Mohammad Shahid Khan Afridi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com