विराट कोहली (Virat Kohli) इंस्टाग्राम पर बेहद ही एक्टिव रहते हैं. गुरुवार को उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ एक रीकैप रील शेयर की है जिसमें में काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ तस्वीरों में वे अपने डॉगी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं तो कुछ में अपनी बेटी को प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं.
विराट और अनुष्का (Virat Kohli and Anushka Sharma) अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर कभी भी शेयर नहीं करते हैं यहां तक की वे सार्वजनिक जगहों पर फोटोग्राफरों को भी अपनी बेटी की तस्वीर लेने से मना करते हैं. विराट ने कहा था कि वे अपनी बेटी को पूरी आजादी से जीने का मौका देना चाहते हैं जहां उसका मन करें वो घूमे. इसलिए हम कोशिश करते हैं कि उसकी तस्वीर को हम बहुत अधिक शेयर ना करें.
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया से कुछ दिनों के लिए रेस्ट ले लिया है. विराट कोहली अगर क्रिकेट की बात करें तो अपने सबसे अच्छे दौर से नहीं गुजर रहे उनकी क्रिकेट फॉर्म को लेकर दुनिया भर में बातें हो रही हैं.
* भारत की ‘B' टीम के खिलाफ ODI सीरीज से पहले विंडीज कोच को सता रही है ये चिंता
* वेस्टइंडीज में टीम इंडिया की एक ‘दिवानी' ने Shreyas Iyer के लिए दो घंटे बारिश में इंतजार किया-Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं