विज्ञापन

Video: पहले भागे फिर रुके... वैभव सूर्यवंशी का कैच लेने के बाद ऐसा था विराट कोहली का रिएक्शन

Virat Kohli’s reaction viral after taking Vaibhav Sooryavanshi catch: विराट कोहली अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच में उनका अलग अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Video:  पहले भागे फिर रुके... वैभव सूर्यवंशी का कैच लेने के बाद ऐसा था विराट कोहली का रिएक्शन
Vaibhav Suryavanshi’s catch Video:

Virat Kohli's reaction after taking Vaibhav Sooryavanshi catch: आरसीबी के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंद पर 78 रन की धुआंधार पारी खेली जिसके दम पर राजस्थान 6 विकेट से मैच जीतने में सफल रहा. अपनी पारी में वैभव ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए. वैभव को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि मैच में वैभव का विकेट क्रुणाल पंड्या ने लिया, जब विराट कोहली ने लॉन्ग-ऑन बाउंड्री के पास उनका कैच लपका,  कोहली यूं तो विकेट गिरने या फिर कैच लेने के बाद फुलऑन जश्न मनाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन जब उन्होंने 15 साल के वैभव का कैच लिया तो इसका जश्न नहीं मनाया. वैसे, कैच लेने के बाद एक समय ऐसा लगा कि वो जश्न मनाने के लिए आगे बढ़े  हैं लेकिन अचानक ही कुछ सोच कर रुक गए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. 

कोहली जश्न मनाने गए, लेकिन अचानक बीच में ही रुक गए..

हुआ ये कि जैसे ही कोहली ने वैभव का कैच लिया तो उनकी नजर बल्लेबाज पर पड़ी जो निराशा भाव से पवेलियन की ओर जा रहे थे. वैभव को देखकर ही कोहली ने अपना मन बदल लिया. कोहली का यह जेस्चर फैन्स को खूब पसंद भी आ रहा है.  

वैभव बने प्लेयर ऑफ द मैच

मैच की बात करें तो आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजत पाटीदार के 63, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के 29, और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की मदद से आरसीबी ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए थे. 

202 रन के लक्ष्य को आरआर ने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की तूफानी पारियों की बदौलत 18 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.  वैभव ने एक बार फिर 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए 26 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 78 रन की पारी खेली. जुरेल 43 गेंदों पर 3 छ्क्कों और 8 चौकों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके साथ जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

ये भी पढ़ें- RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, 78 रन की पारी खेलकर रचा इतिहास, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को किस बात का है अफसोस? दिग्गजों की थ्योरी- ये जानबूझकर बड़े बॉलर को टारगेट करता है..

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com