विज्ञापन

Virat Kohli: 19 साल के IPL इतिहास में विराट कोहली के साथ पहली बार हुआ कुछ ऐसा, LSG के खिलाफ मचाया तहलका

Virat Kohli; RCB vs LSG IPL 2026: विराट कोहली के 19 साल के लंबे आईपीएल करियर में पहली बार ऐसा हुआ जब वह शुरुआती प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे.

Virat Kohli: 19 साल के IPL इतिहास में विराट कोहली के साथ पहली बार हुआ कुछ ऐसा, LSG के खिलाफ मचाया तहलका
Virat Kohli; RCB vs LSG IPL 2026:

Virat Kohli First Time Impact Player in IPL History: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का विजय रथ पूरी रफ्तार से दौड़ रहा है. बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर अंकतालिका में नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया है. लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी सुर्ख़ियों में रहे रन-मशीन विराट कोहली. चोट के बावजूद कोहली के इरादे कम नहीं हुए. उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों की खबर लेते हुए 34 गेंदों पर 49 रनों की आक्रामक पारी खेली. इस पारी के साथ ही विराट कोहली आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और ऑरेंज कैप अब उनके सिर पर सज गई है.

19 साल में पहली बार 'इम्पैक्ट प्लेयर' बने विराट

विराट कोहली के 19 साल के लंबे आईपीएल करियर में पहली बार ऐसा हुआ जब वह शुरुआती प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में उनके टखने में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह पूरी तरह फिट नहीं थे. इसी वजह से मैनेजमेंट ने उन्हें फील्डिंग के दौरान आराम दिया और 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर इस्तेमाल किया. ट्रेनिंग सेशन में भी उनके पैर पर पट्टी बंधी दिखी थी, लेकिन टीम की जरूरत को देखते हुए वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे.

कोहली का 'तहलका', ऑरेंज कैप पर कब्जा

विराट कोहली (RCB): 5 मैच, 228 रन
हेनरिक क्लासेन (SRH): 5 मैच, 224 रन
रजत पाटीदार (RCB): 5 मैच, 222 रन
ईशान किशन (SRH): 5 मैच, 213 रन
वैभव सूर्यवंशी (RR): 5 मैच, 200 रन

आरसीबी बनी 'टेबल टॉपर'

लखनऊ ने आरसीबी को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे बेंगलुरु की टीम ने 15.1 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. विराट और फिलिप सॉल्ट की गैर-मौजूदगी में शुरुआती संतुलन बिगड़ने का डर था, लेकिन कोहली की इम्पैक्ट पारी ने मैच का रुख बदल दिया. इस जीत के साथ आरसीबी अब पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com