भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि कोहली के साथ हाल ही में हुई बातचीत में उन्होंने अपने दिल की बात साझा की है. वर्ल्ड कप 2027 उनके क्रिकेट करियर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन वह भारत के लिए भविष्य में भी मैच खेलना जारी रख सकते हैं.
राजकुमार शर्मा ने कहा, 'हां, यह भी महत्वपूर्ण है, लेकिन वर्ल्ड कप उन्होंने आखिरी बताया है. हो सकता है कि उसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भी जाएं. हां, वर्ल्ड कप को उन्होंने आखिरी कहा है, क्योंकि वर्ल्ड कप चार साल में एक बार आता है.'
Kohli doesn't retired after 2027 world Cup 🤗 https://t.co/d4Bl9ggPTY
— cheeks (@kohliixx) November 10, 2026
उन्होंने आगे कहा, 'अच्छी बात यह है कि न्यूजीलैंड में लोग काफी उत्साहित हैं. वहां से भी मुझे फोन आ रहे हैं कि सर, एक फोटो खिंचवा दीजिए या एक बार ऑटोग्राफ दिला दीजिए. विराट को लेकर वहां भी काफी उत्साह है.'
38 साल के हो गए हैं कोहली
विराट कोहली 38 साल के हो गए हैं. बीते पांच नवंबर को ही उन्होंने अपना 38वां जन्मदिन मनाया है. 'किंग' कोहली के बढ़ती उम्र को देखते हुए लोग उम्मीद जता रहे हैं कि वह वर्ल्ड कप 2027 के बाद पूरी तरह से क्रिकेट से दूरी बना सकते हैं.
टेस्ट और टी20 क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं कोहली
विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. मौजूदा समय में वह केवल वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं.
कोहली ने खबर लिखे जाने तक वनडे में कुल 320 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 307 पारियों में 58.64 की औसत से 15190 रन निकले हैं. जिसमें 55 शतक और 80 अर्धशतक शामिल है. 183 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गी सर्वोच्च शतकीय पारी है.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ Test Series: लैथम कप्तान, ब्लंडेल विकेटकीपर, रवींद्र-कॉनवे की वापसी, न्यूजीलैंड की टीम का हुआ ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं