- विराट कोहली एक बार फिर प्लॉप
- पूरे सीजन में नहीं दिखा कोहली का जलवा
- पूर्व क्रिकेटर सहवाग हुए निराश
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में विराट कोहली (Virat kohli) कोई खास कमाल नहीं कर पाए. लगातार एक ही तरीके से कोहली टूर्नामेंट में आउट हुए. विराट क्वालीफायर 2 में भी केवल 7 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच कर लिए गए. कोहली के खराब फॉर्म को लेकर वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwsg) ने अपनी राय रखी है. क्रिकबज से बात करते हुए सहवाग ने कोहली को लेकर कहा कि, विराट ने इस सीजन में इतनी गलतियां की है कि उन्होंने पूरे करियर में नहीं की थी. कोहली इस सीजन में केवल 2 अर्धशतक ही जमा पाए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कोहली को लेकर कहा कि, 'जब आप फॉर्म से बाहर होते हैं, तो आप आत्मविश्वास हासिल करने के लिए हर गेंद को बैट के बीच से खेलने की कोशिश करते हैं. पहले ओवर में, उन्होंने कुछ गेंदें छोड़ दीं, लेकिन ठीक ऐसा ही होता है जब आप फॉर्म में नहीं होते हैं, तो आप गेंदों का पीछा करते हैं. कभी-कभी किस्मत आपका साथ देती है, गेंद आपके बल्ले का किनारा नहीं पकड़ती, लेकिन ऐसा इस तरह नहीं हुआ. यह वह विराट कोहली नहीं है जिसे हम जानते हैं; यह शायद इस सीजन में कुछ अलग कोहली नजर आए हैं.
कोहली की खराब बैटिंग पर संजय मांजरेकर का रिएक्शन वायरल, 'तकनीकी खामियों को नजरअंदाज'
सहवाग ने आगे ये भी कहा कि, इस सीजन कोहली ने इतनी सारी गलतियां की है कि वो इससे पहले अपने पूरे करियर में ये गलतियां नहीं की थी. वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, 'उन्होंने इस सीजन में जितनी गलतियां की हैं, उतनी शायद उन्होंने अपने पूरे करियर में नहीं की थी. जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं तो आप अलग-अलग चीजें करने की कोशिश करते हैं और फिर आप अलग-अलग तरीकों से आउट हो जाते हैं. इस बार विराट कोहली को हर तरीके से आउट किया गया है. वह संभवत: उस गेंद को जाने दे सकते थे. उन्होंने अपने प्रशंसकों और आरसीबी के प्रशंसकों को निराश किया, यह इतना बड़ा मैच था.' राजस्थान IPL FINAL में, अश्विन की बीवी की खुशी पहुंची सातवें आसमान पर, ऐसे मनाने लगीं जश्न- Video
बता दें कि क्वालीफायर 2 में आरसीबी को 7 विकेट से राजस्थान ने हरा दिया. अब फाइनल में राजस्थान का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं