विज्ञापन

'मिराज तुम्हें शर्म आनी चाहिए', विचित्र रन आउट पर आग बबूला हुए पाक फैंस, दोस्ती छोड़ देने लगे बद्दुआ

Pakistan vs Bangladesh, 2nd ODI: पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों को मेहदी का रन आउट करने का तरीका बिल्कुल रास नहीं आया है. वह लगातार मेहदी हसन मिराज के साथ-साथ बांग्लादेशी खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है- 

'मिराज तुम्हें शर्म आनी चाहिए', विचित्र रन आउट पर आग बबूला हुए पाक फैंस, दोस्ती छोड़ देने लगे बद्दुआ
मेहदी हसन मिराज के रन आउट के तरीके से भड़के पाक क्रिकेट प्रेमी

Pakistan vs Bangladesh, 2nd ODI: मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का दूसरा मुकाबला मीरपुर में खेला जा रहा है. जहां बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जिस तरीके से आगा सलमान को रन आउट किया है. उसपर बवाल मच गया है. पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों को मेहदी का रन आउट करने का तरीका बिल्कुल रास नहीं आया है. वह लगातार मेहदी हसन मिराज के साथ-साथ बांग्लादेशी खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है- 

@JonlynnFaddy नाम के एक फैन ने लिखा है, 'मिराज तुम्हें शर्म आनी चाहिए... क्या हमने इसलिए बहिष्कार में आपका समर्थन किया था?'

@XFusion_ नाम के क्रिकेट प्रेमी ने अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, 'शर्मनाक. बांग्लादेश में खेल भावना का नामोनिशान नहीं है.'

@FahamHassan3 नाम के शख्स ने अपने दिल की भावना जाहिर करते हुए लिखा है, 'तुम बंगाली लोग वर्ल्ड कप खेलने लायक ही नहीं हो.'

@SFidaSheerazi नाम के व्यक्ति ने लिखा है, 'कुछ नहीं बदला. तकनीकी रूप से तो आउट था, मगर उन्होंने जरा भी खेल भावना नहीं दिखाई. मुझे बांग्लादेशी खिलाड़ियों से ऐसी उम्मीद नहीं थी.'

@rdotani ने लिखा है, 'शानदार नहीं! खराब खेल भावना.'

मिराज ने कुछ इस तरह आगा सलमान को किया रन आउट 

पारी का 39वां ओवर मैदान में लेकर आए मेहदी हसन के सामने बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद रिजवान तैयार थे. वहीं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर आगा सलमान खड़े थे. पारी की चौथी गेंद को रिजवान ने रक्षात्मक तरीके से सामने की दिशा में खेला. जहां गेंद को पकड़ने के लिए मेहदी आगे बढ़े. मगर बीच में दोनों खिलाड़ियों की टक्कर की वजह से वह रुक गए. जिसके बाद सलमान को लगा कि गेंद डेड हो चुकी है. उन्होंने नीचे झुककर गेंद को उठाने का प्रयास किया. मगर उनसे पहले ही मेहदी ने गेंद पर झपटते हुए उन्हें रन आउट कर दिया. जिसके बाद उन्हें निराश कदमों के साथ पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा. 

यह भी पढ़ें- PAK vs BAN: दोस्त बनने चले थे आगा सलमान, दगा कर गए बांग्लादेशी कप्तान, फिर हुआ विचित्र रन आउट, VIDEO


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com