विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2020

लॉकडाउन में विराट इंस्टाग्राम पोस्ट से मोटी कमाई करने वाले दस में इकलौते क्रिकेटर, बैठे-बैठे इतने बटोर लिए

पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जिनकी कमाई लगभग 18 लाख पौंड (करीब 17 करोड़, 19 लाख रुपये) रही जबकि अर्जेंटीना और एफसी बार्सिलोना स्टार लियोनल मेस्सी (12 लाख पौंड,  (करीब 11 करोड़ 45 लीख रुपये) दूसरे तथा पीएसजी के नेमार (11 लाख पौंड, (10 करोड़, 50लाख रुपये)  तीसरे स्थान पर हैं.

लॉकडाउन में विराट इंस्टाग्राम पोस्ट से मोटी कमाई करने वाले दस में इकलौते क्रिकेटर, बैठे-बैठे इतने बटोर लिए
विराट कोहली की फाइल फोटो
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डों हैं दुनिया में पहले नंबर पर
  • रोनाल्डो ने इंस्टापोस्ट से कमाए तकरीबन 17 करोड़ रुपये
  • मेसी दूसरे, तो नेमार हैं तीसरे नंबर पर
लंदन:

जहां पूरी दुनिया कोरोनावायरस से कारण किए गए लॉकडाउन में पाई-पाई के लिए तरस गई है, तो वहीं खेल की दुनिया में ऐसे दिग्गज भी हैं, जिन्होंने इस संकटकाल में घर बैठे-बैठे करो़ड़ों रुपये की कमाई की. इंस्टाग्राम पर किए  सिर्फ एक पोस्ट से इतने पैसे बटोरे कि आप हैरान रह जाएंगे. और इसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी शामिल हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर प्रायोजित पोस्ट के जरिये कमाई करने वाले दुनिया भर के खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र क्रिकेटर हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार कोहली इस सूची में कोहली छठे स्थान पर काबिज हैं. ‘अटेन' ने 12 मार्च और 14 मई के दौरान ये आंकड़े जुटाये हैं, जब कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया के खेल पूरी तरह से ठप्प थे. विराट कोहली (Virat Kohli) की यह कमाई उनके रुतबे और उनकी कुल कमाई के बारे में बंया करने के लिए काफी है.

पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जिनकी कमाई लगभग 18 लाख पौंड (करीब 17 करोड़, 19 लाख रुपये) रही जबकि अर्जेंटीना और एफसी बार्सिलोना स्टार लियोनल मेस्सी (12 लाख पौंड,  (करीब 11 करोड़ 45 लीख रुपये) दूसरे तथा पीएसजी के नेमार (11 लाख पौंड, (10 करोड़, 50लाख रुपये)  तीसरे स्थान पर हैं.

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली का शीर्ष दस में आना उनकी लोकप्रियता के बारे में तो बताता ही है, साथ ही करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का विषय भी है. कोहली ने दिखाया कि इस कोरोनासंकट काल में भी वह बिना बल्ला चलाए रुपये कमाना बखूबी जानते हैं.  सूची के अनुसार कोहली ने अपनी प्रायोजित पोस्ट के जरिये कुल 3,79,294 पौंड (करीब 3 करोड़, 62 लाख रुपये) की कमाई की जो प्रत्येक पोस्ट 1, 26,431 पौंड (करीब 1 करोड़, 20 लाख रुपये) रही

और बाकी दूसरे खिलाड़ियों की बात करें, तो बास्केटबाल के महान खिलाड़ी शाक्विले ओनील (583,628 पौंड (करीब 5 करोड़, 57 लाख रुपये) और इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान डेविड बेकहम (405,359 पौंड (करीब 3 करोड़, 87 लाख रुपये) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.

स्वीडन के फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविच (184,413 पौंड), एनबीए के पूर्व स्टार ड्वेन वेड (143,146 पौंड), ब्राजीली फुटबॉलर दानी एल्व्स (133,694 पौंड) और मुक्केबाज एंथोनी जोशुआ (121,500 पौंड) शीर्ष 10 में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं.

VIDEO: विराट कोहली ने कुछ दिन पहले ही करियर को लेकर कुछ कहा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com