Greater Noida West में लंबा जाम, दशहरा मेला देखने निकले लोग ट्रैफिक में फंसे

  • 0:56
  • प्रकाशित: अक्टूबर 20, 2026

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर के पास मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया. दशहरे का मेला देखने जा रहे लोग भी ट्रैफिक में फंस गए और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दी. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, एक गाड़ी में आग लगने के कारण यातायात को रोका गया था. मौके पर डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी ट्रैफिक और टीआई पुलिस बल के साथ यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद रहे. जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ.