विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2020

Aus Vs Ind: विराट कोहली ने तोड़ा 51 साल पुराना रिकॉर्ड, धोनी से भी निकले आगे

Aus Vs Ind Day Night Test: विराट कोहली ने (Virat Kohli) ने शानदार परफॉर्मेंस किया और 74 रन बनाकर आउट हुए. कोहली के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और एक के बाद एक विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक जमाया और शतक से चूक गए.

Aus Vs Ind: विराट कोहली ने तोड़ा 51 साल पुराना रिकॉर्ड, धोनी से भी निकले आगे
Aus Vs Ind: विराट कोहली ने तोड़ा 51 साल पुराना रिकॉर्ड, धोनी से भी निकले आगे
  • पहले टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने बनाए 74 रन
  • कप्तान के तौर पर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा रन
  • धोनी के रिकॉर्ड को तोड़कर नंबर वन बने विराट कोहली

Aus Vs Ind: एडिलेड टेस्ट (Aus vs Ind Day Night Test) के पहले दिन के खेल खत्म होने पर भारत ने 6 विकेट पर 233 रन बनाए. भारत की ओर से विराट कोहली ने (Virat Kohli) ने शानदार परफॉर्मेंस किया और 74 रन बनाकर आउट हुए. कोहली के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और एक के बाद एक विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक जमाया और शतक से चूक गए.  रहाणे (Ajinkya Rahane) के साथ गलतफहली के चलते भारतीय कप्तान को रन आउट होना पड़ा. भले ही कोहली शतक नहीं पूरा कर पाए लेकिन अपने नाम एक खास रिकॉर्ड करने में सफल रहे. विराट कोहली बतौर भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

Aus vs Ind: विराट कोहली को रन आउट करा बैठे रहाणे, फिर अपने कप्तान से ऐसे मांगी माफी..देखें Video

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बतौर कप्तान अबतक 851 रन बनाए हैं. ऐसा होते ही कोहली ने पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi)  औक एस एस धोनी (MS Dhoni) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मंसूर अली खान पटौदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बतौर कप्तान खेलते हुए 10 टेस्ट मैचों में 829 रन बनाए थे. वहीं, धोनी ने बतौर कप्तान टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 813 रन बनाए थे. धोनी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कप्तानी के दौरान कुल 813 रन बनाए.

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर ऋद्धिमान साहा 09 और रविचंद्रन अश्विन 15 रन बनाकर खेल रहे थे. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत की शुरूआत बेहद ही खराब रही और पृथ्वी शॉ बिना रन बनाए आउट हुए. पुजारा और रहाणे ने कुछ हद तक अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन अपने स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए. रहाणे ने 42 और चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन की पारी खेली. 

Aus vs Ind 1st Test: पृथ्वी शॉ के बाद अब रिकी पोंटिंग ने सीरीज के परिणाम को लेकर की एक और भविष्यवाणी

बता दे ंकि जब भी टेस्ट में भारतीय कप्तान कोहली ने टॉस जीता है भारतीय टीम को जीत मिली है. अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट का परिणाम क्या होता है. लेकिन पहले दिन के आखिरी सत्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार वापसी की है और भारतीय टीम पर दवाब जरूर बना दिया है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Mahendra Singh Dhoni, Sunil Gavaskar, Nawab Of Pataudi Jr, Australia Vs India 12/17/2020 Auin12172020195482, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com