विज्ञापन

RR vs RCB; IPL 2026: विराट कोहली भी रवि बिश्नोई की फिरकी से खा गए गच्चा, कुछ यूं हुए क्लीन बोल्ड, वीडियो वायरल

Virat Kohli Wicket; RR vs RCB IPL 2026: RCB की पारी के 5वें ओवर में रवि बिश्नोई की एक बिल्कुल सीधी और तेज गेंद पर कोहली ने आगे बढ़कर बड़ा हवाई शॉट खेलने का प्रयास किया. गेंद की रफ्तार और लाइन को भांपने में कोहली पूरी तरह चूक गए.

RR vs RCB; IPL 2026: विराट कोहली भी रवि बिश्नोई की फिरकी से खा गए गच्चा, कुछ यूं हुए क्लीन बोल्ड, वीडियो वायरल
Virat Kohli Wicket; RR vs RCB IPL 2026:

Virat Kohli Wicket; RR vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैदान पर उतरे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपनी पुरानी कमजोरी का शिकार हो गए. शानदार फॉर्म में दिख रहे कोहली को राजस्थान के फिरकी गेंदबाज रवि बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ऐसे में विराट कोहली तेजी से रन बटोर कर टीम को संभाल रहे थे. हालांकि वह क्रीज पर उतने कंफर्टेबल नजर नहीं आ रहे थे, फिर भी उन्होंने महज 16 गेंदों में 32 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. 

Latest and Breaking News on NDTV

RCB की पारी के 5वें ओवर में रवि बिश्नोई की एक बिल्कुल सीधी और तेज गेंद पर कोहली ने आगे बढ़कर बड़ा हवाई शॉट खेलने का प्रयास किया. गेंद की रफ्तार और लाइन को भांपने में कोहली पूरी तरह चूक गए. नतीजा ये हुआ कि गेंद बल्ले का किनारा लिए बिना सीधा पैड के बीच से होकर स्टंप्स की गिल्लियां बिखेर गई. कोहली को हैरान-परेशान होकर वापस लौटना पड़ा. 

बिश्नोई के सामने 'चक्रव्यूह' में फंस जाते हैं विराट कोहली

विराट कोहली का विकेट गिरना कोई इत्तेफाक नहीं था, बल्कि रवि बिश्नोई के खिलाफ उनका पुराना रिकॉर्ड इसकी गवाही देता है. आईपीएल के इतिहास में जब भी इन दोनों का आमना-सामना हुआ है, बिश्नोई हमेशा कोहली पर हावी रहे हैं. 

IPL में विराट कोहली vs रवि बिश्नोई के चौंकाने वाले आंकड़े

कुल पारियां: 7
44 गेंदे का सामना कर 37 रन बनाए  हैं
कितनी बार हुए आउट - 2 
स्ट्राइक रेट: महज 84.1 

ये आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि टी20 क्रिकेट में अमूमन गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले विराट कोहली, रवि बिश्नोई की लेग स्पिन और गुगली के सामने रन बनाने के लिए बुरी तरह संघर्ष करते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com