विज्ञापन

RCB vs GT: विराट कोहली का धमाका, IPL के 19 सालों के इतिहास में यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के बल्लेबाज

Virat Kohli Created History: विराट कोहली आईपीएल के चार सीजन में लगातार 600 या 600 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

RCB vs GT: विराट कोहली का धमाका, IPL के 19 सालों के इतिहास में यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के बल्लेबाज
Virat Kohli

Virat Kohli Created History: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है. जहां आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह आईपीएल के चार सीजन में लगातार 600 या 600 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 'किंग' कोहली ने 2023, 2024 और 2025 में 600 से अधिक रन बनाए थे. वहीं जारी साल में भी वह 600 रन ठोक चुके हैं. इस तरह वह आईपीएल के चार सीजन में लगातार 600 या 600 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

गेल, वॉर्नर और राहुल ने आईपीएल के तीन सीजन में बनाए हैं लगातार 600 से अधिक

क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल के नाम आईपीएल के तीन सीजन में लगातार 600 से अधिक रन बनाने का कारनामा दर्ज है. गेल ने 2011, 2012 और 2013, डेविड वॉर्नर ने 2016, 2017 और 2019) और केएल राहुल ने 2020, 2021 और 2022 में लगातार  600 से अधिक रन बनाए थे. 

आईपीएल के 19वें सीजन में खूब चला रहा है कोहली का बल्ला 

आईपीएल के 19वें सीजन में विराट कोहली का बल्ला खूब चला रहा है. उनके उम्दा प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपनी टीम की तरफ से 15 मैच खेलते हुए 15 पारियों में 50.00 की औसत से 600 रन ठोक चुके हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक देखने को मिले हैं. ये रन उन्होंने 164.38 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. 105 रनों की खेली गई नाबाद शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

क्वालीफायर 1 में 43 रन बनाने में कामयाब रहे कोहली 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 1 मुकाबले में उनकी टीम को उनसे एक बेहतरीन पारी की उम्मीद थी. जहां वह पारी का आगाज करते हुए अपनी टीम की उम्मीदों पर खरे उतरने में भी कामयाब रहे. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 25 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 172.00 की स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का देखने को मिला. मैच के दौरान उन्हें होल्डर ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, हशमतुल्लाह बने कप्तान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com