- यह रकम कुछ हजम नहीं हुई !
- कहां 700 करोड़ की संपत्ति, कहां यह दान !!
- प्रशंसकों के ताने, प्रशंसकों के सवाल...!
पिछले काफी दिनों से क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे आम जनता के निशाने पर हैं. और जब से अक्षय कुमार ने पीएम फंड में 25 करोड़ की भारी-भरकम रकम में दान में दी, तब से तो लोगों का गुस्सा ऐसे सितारों के लिए और बढ़ रहा था, जिन्होंने अभी तक अपनी जेब सिली हुई थी. इनमें से विराट कोहली (Virat Kohli) भी एक थे, जो साल में दो सौ करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई करते हैं और पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ मिलाकर उनकी कुल संपत्ति करीब सात सौ करोड़ रुपये की है. और अगले कुछ साल में इन राशि में और भी इजाफा होने की उम्मीद है. यही कारण रहा कि शायद ही कोई दिन ऐसा जा रहा था, जब सोशल मीडिया पर विराट और धोनी को लेकर इन पर प्रशंसक ताने न कस रहे हों, या निशान न साध रहे हों. बहरहाल, जमकर आलोचना हुई तो कोहली और अनुष्का (Anushka Sharma) सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर आए और इन्होंने लोगों से पीएम फंड में दान देने की अपील की. दोनों ने अपील की, तो लोगों ने फिर से सवाल खड़े करने शुरू कर दिए कि पहले आप तो बताओ कि आप दोनों कितना पीएम फंड में दान दे रहे हो. ोंआखिरकार जब इन दोनों ने दान देने का फैसला किया, तो रकम का ऐलान नहीं किया. एक तरह से गुप्तदान दिया. लेकिन दान देने के कुछ घंटे बाद जब दोनों की कुल रकम का खुलासा हुआ, तो विराट और अनुष्का (Anushka Sharma) फिर से प्रशंसकों के निशाने पर आ गए. लोगों की बातें आप ध्यान से पढ़िए. उनके तानों और सवालों को पढ़िए.
#ViratKohli #AnushkaSharma pledges to donate "3 CRORES"
— Shalini (@Shaline2ee) March 30, 2020
" Their Combined Net Worth is Around 1,500 Crores "
#हंसराज_एक_बाप_का_नही_है pic.twitter.com/HrsvuveTNi
दोनों ने मिलकर पीएम फंड में तीन करोड़ की रकम दान में दी है
#AnushkaSharma and #ViratKohli, donate to COVID-19 relief, source pegs amount at Rs 3cr https://t.co/lDT4pq4gJ4 pic.twitter.com/cxV7TU4xUe
— Bollywood Pub (@Bollywood_Pub) March 30, 2020
शुरुआत में तो रकम को लेकर दोनों ने अपने मैसेज में कुछ साफ नहीं किया था, लेकिन जैसे ही रकम सामने आई, तो आप कमेंट देख लीजिए.
1000 ki water pine wala sirf 3cr
— Rahul Kumar (@RahulKu09491604) March 30, 2020
Ye kya ramlila Ka Chanda hai #AnushkaSharma
ये प्रशंसक बता रहे हैं कि क्यों इन दोनों शुरुआत में गुप्त दान के जरिए रकम का खुलासा नहीं किया था.
#AnushkaSharma coz they r donating peanuts,this can also be reason to hide the facts.Otherwise no need to hide the amount, it'll anyhow definitely motivate others to donate.
— Geetanjali Tripathi (@GeetanjaliTri12) March 30, 2020
ये प्रशंसक तो इसे विराट का ही योगदान मानते हुए पूछ रहे हैं कि अनुष्का ने कितनी रकम दी.
If Virat and Anushka donate 3 crore then
— GOT (@CooolBandaa) March 30, 2020
Virat's Contribution : 3 Crore
Anushka's Contribution : Virat's Contribution#AnushkaSharma
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं