क्‍या सच में टूट गया विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिश्‍ता?

क्‍या सच में टूट गया विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिश्‍ता?

अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली (फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली:

क्रिकेट-बॉलीवुड के रिश्तों की डोर कम ही अंजाम तक पहुंची है। जितनी जोड़ियों  के किस्‍से अटकलों से ‘रिश्‍ते’ तक पहुंचे, उससे कहीं अधिक के ख्‍वाब टूट गए। कुछ ऐसा  ही टीम इंडिया के टेस्‍ट कप्‍तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ हो रहा है।

विराट अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के साथ-साथ अपने तेवरों  के लिए भी मशहूर हैं। क्रिकेट के मैदान के विराट और उससे बाहर के विराट में ज़्यादा अंतर नहीं है।

 

बिंदास विराट ने बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा से रिश्ता जोड़ा तो सबके सामने स्वीकार करने से भी पीछे नहीं हटे। दोनों के रिश्तों की बात आग की तरह फैली और शादी तक के चर्चे होने लगे। किसी बॉलीवुड फ़िल्म की तरह यहां भी कहानी में ट्विस्ट आया है।
 

ख़बर है कि दोनों ने एक बार फिर से अजनबी बन जाने का फ़ैसला कर लिया है। अनुष्का ने एक मैगज़ीन की कवर के लिए बोल्ड फ़ोटो शूट किया जो कोहली को नागवार गुजरा। दोनों के बीच हुई तक़रार ने रिश्तों में दरार पैदा कर दी। विराट ने दिल टूटने की तस्वीर सोशल साइट पर डाली लेकिन जल्दी ही इसे हटा भी लिया।
 

फिर कोहली ने ट्विटर पर अनुष्का को फॉलो करना भी छोड़ दिया। हालांकि अनुष्का ने ट्विटर पर विराट को फॉलो करना नहीं छोड़ा है।

सूत्रों के मुताबिक विराट ने ब्रेक-अप होने की बात अपने करीबी साथियों के सामने स्वीकार कर ली है और इसे दिल्लगी कहकर भुलाने की बात भी कही है। वहीं अनुष्का सलमान ख़ान के साथ 'सुल्तान' फ़िल्म की शूटिंग में वयस्त हो गई हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अब फ़ैन्स को यही उम्मीद रहेगी कि अगर कोहली का दिल टूटा भी है तो इसका उनके खेल पर असर ना हो।