Justin Langer on Mukul Chaudhary: लखनऊ और केकेआर के बीच का रोमांच उस समय चरम पर पहुंच गया था जब मुकुल चौधरी ने आखिरी ओवर में कमाल की बल्लेबाजी कर लखनऊ को जीत दिलाई. लखनऊ को आखिरी ओवर में 14 रन की दरकार थी, तब मुकुल ने एक ऐसी बल्लेबाजी की जिसने पूरे वर्ल्ड को दिवाना बना दिया. बता दें कि जब लखनऊ को जीत मिली तो मुकुल ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया लेकिन अपने कोच जस्टिन लैंगर के करीब जाकर उन्होंने उनके पैर छूए. मुकुल चौधरी का यह जेस्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मुकुल चौधरी ने क्यों छुए कोच जस्टिन लैंगर के पैर?
बता दें कि मुकुल चौधरी ने जिस खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी की उसका श्रेय कोच जस्टिन लैंगर को ही जाता है. दरअसल, मुकुल चौधरी को लेकर लैंगर ने पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि वह उन्हें भारत का नंबर 6-7 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना देंगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लखनऊ सुपरजायंट्स ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें लैंगर ट्रेनिंग सेशन के दौरान मुकुल को यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इसमें लैंगर एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान मुकुल के लिए भविष्यवाणी करते हुए कहते हैं कि अगले चार महीनों में मैं तुम्हें भारत का सबसे खतरनाक नंबर 6 या 7 का बैटर बना दूंगा." मुकुल की इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फैन्स कोच जस्टिन लैंगर की इस भविष्यवाणी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
What JL said 🧿 pic.twitter.com/c7y4oI4Sgn
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 9, 2026
मुकुल चौधरी के बारे में जस्टिन लैंगर:
दरअसल, लैंगर ने मुकुल चौधरी पर खूब मेहनत की है जिसका फल आज मिला है. मुकुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी कर फैन्स और दुनिया के हिला कर रख दिया है. मुकुल आज जिस तरह से हीरो बने हैं उसमें कोच जस्टिन लैंगर का भी हाथ रहा था. यही वजह रही कि लखनऊ को जीत दिलाने के बाद मुकुल ने कोच लैंगर के पैर छूए और उनको नमन किया.
रसेल और टिम डेविड जैसा खतरनाक बल्लेबाज
जस्टिन लैंगर ने मुकुल को लेकर कहा, "मुझे उसके बारे में सबसे अच्छी बात यह लगती है कि वह एक असली एथलीट है. जिस तरह से वह विकेटों के बीच दौड़ता है, वह जबरदस्त है, बिल्कुल विराट की तरह. लेकिन दूसरी बात है उसकी गेम सेंस. हमने कुछ प्रैक्टिस मैच खेले हैं, और जिस तरह से वह गेम के बारे में बात करता है, ऐसा लगता है जैसे उसने पहले ही 300 मैच खेल लिए हों. उसके पास ताकत है, वह एक बेहतरीन एथलीट है, और उसके खेल में एक नजाकत है. जैसा कि हम दोनों जानते हैं, यह एक बहुत ही बढ़िया कॉम्बिनेशन है.
कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, "उसने थोड़ा-बहुत क्रिकेट खेला है, बहुत ज्यादा तो नहीं. लेकिन टिम डेविड और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी बहुत कम होते हैं. मैं उसकी तुलना उनसे नहीं करूंगा, लेकिन इस तरह के खिलाड़ी अपना करियर मैच फिनिश करने के इर्द-गिर्द ही बनाते हैं. वह बचपन से ही इसी तरह खेलते हुए बड़ा हुआ है. उसे मैच फिनिश करने की आदत है, वह इसके बारे में सोचता है, और उसकी उम्र अभी सिर्फ 22 साल है. वह बहुत कम उम्र का है, लेकिन उसकी आंखों में वह चमक दिखाई देती है. वह कामयाब होने के लिए बेताब है. उसके माता-पिता और परिवार को आज उस पर बहुत गर्व होगा. जब आप पहली बार टीम में आते हैं, तो आप बहुत ज़्यादा मेहनत करते हैं, और यह उसकी जिंददगी और करियर का एक बहुत बड़ा पल होगा."
ये भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं मुकुल चौधरी? KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर पलट दी बाजी, क्रिकेट जगत हुआ हैरान
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर: 15 साल के वैभव और तब के 16 साल के सचिन ..किसमें कितना है दम ! जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं