Jay Shah reaction on India With the match: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच उतना रोमांच नहीं रहा जिसकी उम्मीद फैन्स कर रहे थे. फैन्स को उम्मीद थी कि पाकिस्तान मैच में अच्छा परफॉर्मस करेगा और भरात को टक्कर देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भारत ने आसानी के साथ पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. बता दें कि आईसीसी चेयरमैन जय शाह अपने बेटे के साथ कोलंबो में भारत-पाक मुकाबले का मज़ा लेते नजर आए थे. वहीं, जब भारत ने जीत हासिल की तो ICC चेयरमैन जय शाह काफी खुश नजर आए और भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में खड़े होकर ताली बजाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
ICC चेयरमैन जय शाह ने ऐसे मनाया जश्न
🚨Jay Shah celebrating India's win against Pakistan.
— Sonu (@Cricket_live247) February 16, 2026
A few days ago, Pakistan surrendered to the ICC, and now India has defeated Pakistan in a one-sided match.
Jay Shah's role has been very important in this development. pic.twitter.com/3xvISb6p4A
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: गौतम गंभीर की रणनीति में ऐसे फंसा पाकिस्तान, दुनिया हैरत में, शाहिद अफरीदी को भी मिला सीधा जवाब
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: क्रिकेट जानते नहीं हैं, चेयरमैन बन गए हैं…नाकाबिल, जाहिल…', पाक की हार के बाद नकवी पर बरसे शोएब अख़्तर
ईशान किशन का तहलका
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
पहले ड्रामा फिर पाकिस्तान का भारत ने ऐसे तोड़ा घमंड
- बांग्लादेश के सपोर्ट में पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ मैच बॉयकॉट का ऐलान किया.
- मोहसिन नकवी को लेकर बहुत ज़्यादा हाइप और माहौल बनाया गया.
- मोहसिन नकवी भारत के खिलाफ खेलने के लिए पांच पॉइंट की डील पर आए.
- ICC ने सख्त चेतावनी दी
- पाकिस्तान सरकार ने फिर ऐलान किया कि मैच जारी रहेगा.
- गेम से पहले उस्मान तारिक को लेकर ज़्यादा हाइप बनाई गई.
- अभिषेक सस्ते में आउट हो गए, लेकिन ईशान ने धमाका किया.
- -ईशान ने ज़ोरदार अटैक करना शुरू किया पाकिस्तान ने चुपचाप उस्मान तारिक को बॉलिंग से हटा लिया
- फिर भारतीय बॉलर्स ने मैच को कंट्रोल किया.
- पाकिस्तान के पास कोई जवाब नहीं था और आखिर में उसने सरेंडर कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं