- IND vs PAK के बीच कोलंबो में हाईवोल्टेज क्रिकेट मैच का आगाज हो चुका है, लेकिन भारत ने टॉस नहीं जीता
- ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा बिना रन बनाए आउट हो गए
- भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ब्रेक के दौरान मैदान में उतरकर तिलक वर्मा को समझाते नजर आए
क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले का आगाज हो चुका है. कोलंबो में जरूर भारतीय टीम टॉस नहीं जीत पाई. मगर पारी का आगाज करते हुए ईशान किशन (77) का बल्ला जमकर चला और अभिषेक शर्मा (00) के सस्ते में पवेलियन लौटने के बावजूद भारतीय टीम अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रही. हालांकि, उनके आउट होते ही टीम के रन गति पर भी अंकुश लग गया. जिसके बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को ब्रेक के दौरान खुद मैदान में उतरना पड़ा. मगर उनके इस टिप्स का भी टीम को कुछ खास फायदा प्राप्त नहीं हुआ. परिणाम यह रहा कि ब्रेक समाप्त होते ही तिलक जल्द आउट हो गए.
मैदान में तिलक को समझाते नजर आए गौतम गंभीर
सोशल मीडिया पर गंभीर की कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. जहां गौतम गंभीर ब्रेक के दौरान बीच मैदान में तिलक वर्मा को समझाते हुए नजर आ रहे हैं. मगर उनका यह आईडिया संभलकर खेल रहे तिलक के कुछ काम नहीं आया. उलटा वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में एलबीडब्ल्यू हो गए.
Head coach Gautam Gambhir having chat with Tilak Varma!
— Rohit Sharma Fan (@hitmanfanfollow) February 15, 2026
- Tilak playing slow (btw) pic.twitter.com/RJzzlbyaHw
24 गेंद में 25 रन बनाने में कामयाब रहे तिलक
बात करें पाकिस्तान के खिलाफ तिलक वर्मा के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 24 गेंदों का सामना किया. इस बीच 104.16 की स्ट्राइक रेट से वह 25 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का देखने को मिला.
Reaction of Gautam Gambhir on Tilak's wicket #Tilak #INDvPAK #Hardik pic.twitter.com/MMkRbKB8iJ
— Vaibhav Parashar 𝕏 (@vaibhav_seven) February 15, 2026
सईम अयूब के शिकार बने तिलक
मैच के दौरान सईम अयूब ने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया. अयूब ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियलन का रास्ता दिखाया. तिलक जब आउट हुए. उस दौरान भारतीय टीम का स्कोर 14.2 ओवरों में 126/3 रन था.
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच से पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तानियों को 8 विकेट से हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं