हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी से आईपीएल 2022 में सबका दिल जीत लिया. उनके नेतृत्व में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने अपने पहले सीजन में ही ट्रॉफी जीतने का काम किया, शुरुआत में जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. भारतीय ऑलराउंडर (Hardik Pandya) ने लीग में बल्ले के साथ शानदार काम करते हुए 15 मैचों में कुल 487 रन जोड़े. हालांकि खिताबी मैच में 17 रन देकर 3 विकेट लेने वाली उनकी स्पेल ने जीत में असली रोल निभाया. टूर्नामेंट में हार्दिक के बेहतरीन प्रदर्शन और फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया की आगामी (IND vs SA) सीरीज में शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे को ठीक होने में लगेंगे छह से आठ हफ्ते, मांसपेशियों में आई है चोट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है और पांड्या ने कहा कि आईपीएल में हुए अपने प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोहराना चाहेंगे. उन्होंने कहा है कि "पुराना हार्दिक वापस आएगा."
“The old Hardik will be back!” 💪
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) June 3, 2022
🎥 #PapaPandya will be back in Blue, and we are excited! 🔥 #INDvSA #TeamIndia @hardikpandya7 pic.twitter.com/6KaQBb7860
जीटी के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए एक वीडियो में हार्दिक ने कहा, "पुराना हार्दिक वापस आएगा. अब जब फैंस ग्राउंड पर वापस आ गए हैं, समय आ गया है कि मैं भी वापसी करुं. बहुत सारे मैच खेले जाने हैं और मैं उनका इंतजार कर रहा हूं. मेरी फ्रेंचाइजी के लिए मैंने जो किया, बिल्कुल वही मैं अपने देश के लिए करुंगा."
आईपीएल से पहले हार्दिक पांड्या बैक इंजरी की वजह से लंबे समय तक कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर रहे. जहां ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि पांड्या को फिटनेस की वजह से टीम के हटाया गया है, वहीं ऑलराउंडर का कहना है कि गेम के दूर रहने का विचार उनका खुद का था.
उन्होंने कहा, "बहुत सारे लोगों को ये नहीं पता की मैंने ब्रेक में था. ये मेरा फैसला था. बहुत सारी गलतफहमी चल रही थी कि मुझे ड्रॉप किया गया था. आप ड्रॉप तब होते हो जब आप उपलब्ध होते हो. मैं बीसीसीआई का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे लंबे समय तक आराम करने दिया और वापसी करने के लिए मजबूर नहीं किया."
यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने कहा 'गुड बाय', साथियों से बिछड़ने का गम VIDEO में साफ आया नजर
28 वर्षीय ने आखिरी बार भारत के लिए यूएई में हुए 2021 टी20 वर्ल्ड कप में खेला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं