विज्ञापन

CSK के खिलाफ कौन-सी मिठाई खाकर मैदान पर उतरे थे Vaibhav Suryavanshi और मचा दिया था गदर, बयान हुआ वायरल

Vaibhav Suryavanshi Viral Video: मैदान पर Vaibhav Suryavanshi का प्रदर्शन किसी मिठाई की मिठास जैसा नहीं, बल्कि मिर्च जैसा तीखा था. उन्होंने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक ठोककर सीएसके के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी.

CSK के खिलाफ कौन-सी मिठाई खाकर मैदान पर उतरे थे Vaibhav Suryavanshi और मचा दिया था गदर, बयान हुआ वायरल
Vaibhav Suryavanshi Viral Video

Vaibhav Suryavanshi Rajbhog Mithai Video Viral: राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ ऐसी पारी खेली कि हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. लेकिन इस तूफानी बल्लेबाजी के पीछे का एक 'मीठा' राज अब सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान की टीम मैच जीतकर बस से लौट रही है. इस दौरान वैभव ने रवि बिश्नोई के साथ बातचीत में एक मजेदार खुलासा करते हुए बताया कि सीएसके के खिलाफ बैटिंग पर जाने से पहले उन्होंने 'राजभोग' मिठाई खाई थी. वैभव का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कह रहे हैं कि शायद इसी 'राजभोग' ने उन्हें मैदान पर 'राजसी' अंदाज में खेलने की ताकत दी.

15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

मैदान पर वैभव का प्रदर्शन किसी मिठाई की मिठास जैसा नहीं, बल्कि मिर्च जैसा तीखा था. उन्होंने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक ठोककर सीएसके के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी थी. वैभव ने कुल 17 गेंदों का सामना किया और 52 रनों की तूफानी पारी खेलकर राजस्थान की जीत की राह आसान कर दी.

यशस्वी जायसवाल का मिला साथ

अपनी पारी के बारे में बात करते हुए वैभव ने कहा, "आज का प्लान पावरप्ले में गेम को कंट्रोल करना था. मेरे ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल हर गेंद के बाद मुझसे बात कर रहे थे. वह मुझे गाइड कर रहे थे कि कब सिंगल लेना है और कब बड़े शॉट्स खेलने हैं. कोचों ने भी मुझे अपने स्वाभाविक खेल पर टिके रहने की सलाह दी थी."

मैच का ऐसा रहा था हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवरों में सिर्फ 127 रनों पर सिमट गई. राजस्थान के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर (2/26) ने संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे के महत्वपूर्ण विकेट लेकर सीएसके की कमर तोड़ दी, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. 128 रनों के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने वैभव की आतिशी पारी के दम पर महज 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. वैभव सूर्यवंशी की यह पारी और उनका 'राजभोग' वाला कनेक्शन अब फैंस के बीच चर्चा का नया विषय बन गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com