Yuvraj Singh on Vaibhav Suryavanshi and Abhishek Sharma Pair: विंबलडन के पुरुष सिंगल्स फ़ाइनल के दौरान कैमरे युवराज सिंह से लेकर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा पर लगातार फ़ोकस करते रहे. इटली के वर्ल्ड नंबर-1 यानिक सिनर लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने तो युवराज सिंह ने 15 साल के क्रिकेट के वंडरकिड वैभव सूर्यवंशी का हौसला बढ़ाया. इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मैनचेस्टर टी-20 में डेब्यू करने का मौक़ा मिला. वैभव सूर्यवंशी लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करते रहे. लेकिन 15 साल के वैभव का डेब्यू दौरा कामयाब नहीं रहा.
वैभव ने अपने डेब्यू सीरीज़ की तीन पारियों में 14, 13, और 15 रनों के साथ कुल 42 रन जोड़े. उन्हें साउथैंप्टन में खेले गए आख़िरी मैच में ड्रॉप कर दिया गया. वैभव कैमरे पर काफ़ी मायूस दिखे. अब युवी ने आगे बढ़कर वैभव का हाथ थामा है.
‘टर्मिनेटर 6 हैं वैभव!'
विंबलडन के मेन्स सिंगल्स फ़ाइनल के दौरान युवी STAR SPORTS और JioHotstar पर बात करते हुए कहा, “मैं खुद को टर्मिनेटर मानता था. अभिषेक शर्मा टर्मिनेटर-4 बन गए और वैभव सूर्यवंशी टर्मिनेटर-6 बन गए हैं. मैंने जैसा गेम खेला, अभिषेक ने उसे और बेहतर बनाया और वैभव ने उसे और एक्सेप्शनल बना दिया है. ये थर्ड जेनेरेशन हैं. मैंने जितना वक्त अभिषेक के साथ बिताया है, वैभव के साथ बिताना चाहता हूं.”
Champions recognize the changing game. 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 12, 2026
Yuvraj Singh shares how cricket's next generation, led by Abhishek Sharma and Vaibhav, is embracing the same fearless approach that defines Jannik Sinner and Carlos Alcaraz.#Wimbledon 2026 | LIVE NOW on Star Sports & JioHotstar pic.twitter.com/yqXRy1gRVd
विंबलडन चैंपियन यानिक सिनर से की तुलना
युवी ने वैभव और अभिषेक की तुलना टेनिस के चैंपियन खिलाड़ी यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज़ से भी की. युवी ने कहा कि सिनर की तरह ये क्रिकेटर गेम को अलग लेवल पर ले गए हैं.
वर्ल्ड नंबर 1 सिनर लगातार दूसरी बार बने विंबलडन चैंपियन
वर्ल्ड नंबर 1 इटली सिनर ने जर्मनी के एलैक्ज़ैन्डर ज्वेरेव को हराकर लगातार दूसरी जीता विंबलडन पुरुष सिंगल्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया. 24 साल के सिनर ने ज़्वेरेव को चार सेटों में 6-7, 7-6, 6-3, 6-4 से हराकर जीता ख़िताब अपने नाम कर लिया. इटली के सिनर का ये 5वां ग्रैंड स्लैम ख़िताब है.
‘बड़ा होनेवाला है वैभव का करियर'
युवी ने वैभव के पांचवें टी-20 से ड्रॉप किये जाने पर नाखुशी तो जताई ही, ये भी कहा कि वो वैभव के साथ वक्त बिताने यानी उन्हें तराशने जा रहे हैं और वैभव का आगे क्रिकेट करियर बेहद शानदार होने वाला है. अभिषेक शर्मा के करियर को बनाने में युवराज की भूमिका जगजाहिर है. वैभव सूर्यवंशी अब युवी के सुरक्षित हाथों में पहुंच गये हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं