अभिषेक बच्चन को देखकर क्या कोई कहेगा कि वह बिग बी के बड़े बेटे है जिसने 13 साल की उम्र में अपने माता-पिता को इतना शर्मिंदा किया कि उन्हें अपने ही घर में सबके सामने अर्चना पूरन सिंह से माफी मांगनी पड़ी थी.
स्विमिंग पुल में दे दिया था अर्चना पूरन सिंह को धक्का
हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में आए एक्टर अभिषेक बच्चन ने एक मज़ेदार घटना बताते हुए अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए. उन्होंने हंसते हुए बताया कि पापा कि साल 1990 में रिलीज हुई अग्निपथ की सक्सेस पार्टी घर में चल रही थी जिसे लेकर सब लोग क रा ओ के गा रहे थे , वहां एक स्विमिंग पुल था. जिसके पास अर्चना जी भी खड़ी थी, मैंने मजा लेते हुए उन्हें स्विमिंग पुल में धक्का दे दिया. वहां खड़े सभी मुझे देखते रहे. उस समय में 13-14 साल का रहा होगा.
शो में जज की कुर्सी पर बेठी अर्चना ने हंसते हुए उस घटना को याद करते हुए आगे बताया कि मैंने मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी. मेरे साथ अभिषेक के इस मजाक को लेकर अमित जी और जया जी बेहद गुस्सा हुईं और अभिषेक की इस हरकत वे दोनों बड़े शर्मिंदा हुए और उन्हें सूखे कपड़े ऑफर किए. बिग बी ने कहा कि मेरा कुर्ता और पजामा ऊपर रखा है. अगर आप चाहें तो.... लेकिन मैंने मना कर दिया और कहा कि मैं पार्टी में कुर्ता और पजामा पहनकर नहीं आऊंगी, और वह भी अमित जी के साइज का.
'अग्निपथ' की सक्सेस पार्टी का था मौका
दरअसल अभिषेक बच्चन उस समय पार्टी के दौरान, स्विट्जरलैंड से लौटे थे . और घर में साल 1990 में रीलीज हुई 'अग्निपथ' के लिए बिग बी को 'बेस्ट एक्टर' का नेशनल अवॉर्ड मिला, तो बच्चन परिवार ने इसी जीत का जश्न मनाने के लिए एक होटल में बड़ी पार्टी रखी.और अर्चना ने इस मूवी में बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर किया था.
साल 1990 में आई थी अग्निपथ
बता दें कि मुकुल आनंद के निर्देशन में बनी 'अग्निपथ' को यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था. यह फिल्म विजय दीनानाथ चौहान (अमिताभ का किरदार) की कहानी है, जो मुंबई अंडरवर्ल्ड का हिस्सा बनकर अपने पिता की मौत और अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के मिशन पर निकलता है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं