विज्ञापन

'पूरी दुनिया बोल रही थी', वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलने के बाद उनके टैलेंट पर संदेह करने वालों को दिया करार जवाब

IPL 2026, RR vs CSK: वैभव की पारी के दम पर राजस्थान ने सीएसके को 8 विकेट से हरा दिया. बता दें कि मैच के बाद वैभव ने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो उनके टैलेंट को वन मैन शो बतार हे थे. 

'पूरी दुनिया बोल रही थी', वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलने के बाद उनके टैलेंट पर संदेह करने वालों को दिया करार जवाब
Vaibhav Suryavanshi, IPL 2026, RR vs CSK

Vaibhav Suryavanshi : सीएसके के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली और 17 गेंद पर 52 रन बनाए, अपनी तूफानी पारी में वैभव ने 4 चौके और 5 छक्के लगाने में सफल रहे. वैभव की पारी के दम पर राजस्थान ने सीएसके को 8 विकेट से हरा दिया. बता दें कि मैच के बाद वैभव ने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो उनके टैलेंट को वन मैन शो बतार हे थे. मैच के बाद JioStar पर बात करते हुए, 15 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी रणनीति के बारे में बताया, खासकर तब जब उनकी तूफानी फिफ्टी ने सबको हैरान कर दिया था. वैभव ने कहा, "आज का प्लान बस यही था कि पावरप्ले में अच्छी तरह से खेल को आगे बढ़ाया जाए. शुरुआत में विकेट थोड़ा धीमा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, वह बल्ले पर अच्छे से आने लगी."

सूर्यवंशी ने आगे कहा, "मैं डिफेंस के बारे में सोचता हूx, लेकिन आज हमारा प्लान पावरप्ले में खेल को कंट्रोल करना था, क्योंकि छोटे लक्ष्य का पीछा करते समय यह दौर बहुत अहम होता है. अगर बॉलिंग टीम वहां अच्छा करती है, तो मैच उनकी तरफ झुक सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले सच में बहुत अच्छा रहा."

ये भी पढ़ें- वैभव सर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन बनाकर टी-20 में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

सूर्यवंशी ने दिया करार जवाब

फिर सोर्यवंशी से पूछा गया कि क्या कोच कुमार संगकारा और विक्रम राठौड़ ने उन्हें अपने दूसरे सीज़न के लिए बेहतर तैयारी करने की सलाह दी थी, खासकर इस संभावना को देखते हुए कि इस बार गेंदबाज उन्हें ज्यादा निशाना बना सकते हैं. हालांकि, इस युवा खिलाड़ी ने साफ किया कि कोचों ने ऐसी कोई बात नहीं कही थी, लेकिन बाकी सभी लोग ऐसा कह रहे थे. 

"कोचों ने खास तौर पर यह नहीं कहा कि गेंदबाज़ मुझ पर हमला करेंगे, बाकी सभी लोग तो पहले से ही यह कह रहे थे. उन्होंने बस मुझसे कहा कि वे मेरा साथ देंगे और मुझे अपने स्वाभाविक खेल पर टिके रहना चाहिए और हालात के हिसाब से खेलना चाहिए."

यशस्वी जायसवाल ने की जमकर तारीफ

उन्होंने अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल की भी खूब तारीफ की, जिन्होंने बीच मैदान पर मुश्किलों से निपटने में उनकी मदद की. वैभव ने कहा, "मेरा ओपनिंग पार्टनर जायसवाल हर गेंद के बाद मुझसे बात करता रहता है, वह मुझे बताता है कि कब सिंगल लेना है, मुझे स्ट्राइक देता रहता है, और अगर गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही हो तो मुझे अपने शॉट्स खेलते रहने के लिए हिम्मत दे रहे थे. "

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com