विज्ञापन

PBKS vs RR Turning Point: सूर्यवंशी, फरेरा या जायसवाल नहीं... बल्कि इस कारण जीता राजस्थान, जानें मैच का टर्निंग प्वाइंट

RR vs PBKS Turning Point: यश राज पुंजा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के IPL मैच के दौरान कूपर कोनोली और प्रभसिमरन सिंह के विकेट लिए.उन्होंने KKR के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया था. गौरतलब है कि अब तक यश ने केवल यही दो पेशेवर मैच खेले हैं.

PBKS vs RR Turning Point: सूर्यवंशी, फरेरा या जायसवाल नहीं... बल्कि इस कारण जीता राजस्थान, जानें मैच का टर्निंग प्वाइंट
RR vs PBKS Turning Point: इस कारण जीता राजस्थान

PBKS vs RR Turning Point, What was the turning point of the match:  राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया. राजस्थान की जीत में डोनोवन फरेरा ने कमाल की पारी खेली और 26 गेंद पर 52 रन की नाबाद पारी खेली और आखिर में राजस्थान को जीत दिलाने में सफल रहे. डोनोवन फरेरा के अलावा मैच में वैभव सूर्यवंशी 16 गेंद पर 43 रन और यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंद पर 51 रन की पारी खेली, राजस्थान के इन बल्लेबाजों ने मैच को बदलने का काम किया लेकिन मैच का असली हीरो यश राज पुंजा थे जिन्होंने पंजाब की पारी को दौरान दो ऐसे विकेट लिए जिसने वहां ही मैच को पलट कर रख दिया. 

यश राज पुंजा ने बदला मैच

19 साल का यश राज पुंजा ने मैच में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की और  पंजाब के दोनों ख़तरनाक खिलाड़ी कूपर कोनोलीऔर प्रभसिमरन सिंह  को पवेलियन भेज दिया. दोनों बल्लेबाज  उस समय आउट हुए जब दोनों क्रीज पर जम गए थे. यदि ये दोनों बल्लेबाज अहम समय में आउट नहीं होते तो पंजाब 20 रन और बना सकता था. जिससे मैच को पासा पलट सकता था. 
 

 कौन है यश राज पुंजा

यश राज पुंजा घरेलू, आयु-वर्ग  सर्किट और स्थानीय T20 लीगों के माध्यम से उभरकर सामने आए हैं. घरेलू सर्किट में लगातार विकेट लेने के अपने शानदार प्रदर्शन के चलते, यश को आखिरकार होनहार युवा प्रतिभाओं की श्रेणी में पहचान बनाई. महाराजा कप के 2025 संस्करण में, यश राज पुंजा ने 10 मैचों में 23 विकेट लिए और इस सीज़न में दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने. महाराजा कप कर्नाटक की राज्य-स्तरीय T20 लीग है. इस टूर्नामेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने के बाद सबकी नजर इस लेग स्पिनर पर पड़ी. 

यूएई में हुआ है जन्म

6 फ़ीट 5 इंच लंबे, 19 साल इस खिलाड़ी का जन्म 2006 में UAE में हुआ था. उनके बड़े भाई, योधिन पुंजा, UAE के सबसे कम उम्र के फ़र्स्ट-क्लास और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे. यश पुंजा ने अपने शुरुआती सालों में UAE के लिए खेला. वह छुट्टियों पर बेंगलुरु आए थे, जहां राजस्थान ने एक कैंप आयोजित किया था. बाद में, RR ने उन्हें एक नेट बॉलर के तौर पर साइन कर लिया.

ये भी पढ़ें- Video: भगवान से क्या मांगते हैं वैभव, 'कोई पर्सनल होकर बोले तो बुरा तो लगता ही है..' यह कहकर वैभव सूर्यवंशी ने कैसे ले लिया बदला!

ये भी पढ़ें- Video: प्रियांश आर्य के शॉट की सुनामी ने उड़ाए होश,कमेंटेटर्स भी रह गए हैरान, प्रीति जिंटा का रिएक्शन हुआ वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com