आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 69वां मुकाबला रविवार (24 मई) को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला चलता है और वह सात छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह बड़ा रिकॉर्ड वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम दर्ज है. जिन्होंने आईपीएल 2012 में कुल 59 छक्के लगाए थे. उनके बाद दूसरे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी काबिज हैं. जो जारी सीजन में कुल 53 छक्के उड़ा चुके हैं
टॉप-5 में इन धुरंधरों का है नाम
आईपीएल के एक सीजन में फिलहाल सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में जहां क्रिस गेल टॉप पर काबिज हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी दूसरे जबकि आंद्रे रसेल तीसरे स्थान पर स्थित हैं. रसेल ने 2019 में कुल कुल 52 छक्के जड़े थे. चौथे स्थान पर एक बार फिर से क्रिस गेल का नाम आता है. जिन्होंने 2013 में 51 छक्के लगाए थे. पांचवें पायदान पर अभिषेक शर्मा काबिज हैं. शर्मा के बल्ले से जारी सीजन में अबतक 43 छक्के निकले हैं. इसके अलावा उन्होंने 2024 में भी कुल 43 छक्के उड़ाए थे.
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
59 छक्के - क्रिस गेल - 2012
53 छक्के - वैभव सूर्यवंशी - 2026 (खबर लिखे जाने तक)
52 छक्के - आंद्रे रसेल - 2019
51 छक्के - क्रिस गेल - 2013
43 छक्के - अभिषेक शर्मा - 2026 और 2024
जनकर चल रहा है वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
आईपीएल के जारी सीजन में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चल रहा है. खबर लिखे जाने तक उन्होंने अपनी टीम की तरफ से टूर्नामेंट में कुल 13 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 13 पारियों में 44.54 की औसत से 579 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है. ये रन उन्होंने 236.32 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. मौजूदा समय में वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं.
यह भी पढ़ें- Rohit Sharma: क्या 100% फिट हैं रोहित शर्मा? हेड कोच ने तोड़ी चुप्पी, बयान से मची खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं