विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला तय करेगा प्लेऑफ की चौथी टीम!, राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा बन रहा समीकरण

Vaibhav Suryavanshi Big Hope for RR IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी के आंकड़ों ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है. प्लेऑफ टिकट के लिए मुंबई के खिलाफ मुकाबले में टीम को उनसे बड़ी उम्मीद होगी.

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला तय करेगा प्लेऑफ की चौथी टीम!, राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा बन रहा समीकरण
Vaibhav Suryavanshi Big Hope for RR IPL 2026 Playoff Scenario:

Vaibhav Suryavanshi Big Hope for RR IPL 2026 Playoff Scenario: वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने आईपीएल 2026 में जिस तरह से गेंदबाजों की धुनाई की है एक बार फिर वो वक्त आ गया है जब वैभव को अपना प्रचंड अंदाज दिखाना होगा और ये उनके लिए किसी अग्निपथ से काम नहीं होगा क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के लिए उम्मीद का अगर कोई सबसे बड़ा सितारा है तो वो हैं 15 साल के वंडर बॉय वैभव. अब तक आईपीएल 2026 में जब जब टीम को जरुरत पड़ी उस अहम मुकाबले में वैभव ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया है और अब एक बार फिर टीम मैनेजमेंट से लेकर फैंस उनसे उम्मीद लगाए बैठे होंगे. आईपीएल प्लेऑफ के टिकट से 1 जीत दूर खड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए ये सबसे सुनेहरा मौका होगा जब वैभव का बल्ला हल्ला मचाये और उस जश्न के बीच टीम प्लेऑफ का टिकट कटाये.

प्लेऑफ की रेस बेहद ही रोमांचक मोड़ पर

IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस बेहद ही रोमांचक मोड़ पर है जहां तीन टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं वहीं कोलकाता ने बीती रात मुंबई इंडियंस को हराकर बाकी बचे 1 जगह के लिए अपनी उम्मीद तो जगा रखी है लेकिन उसपे पानी फेरने के लिए पहले पंजाब किंग्स और फिर राजस्थान रॉयल्स पूरी तरह अपने सीट की पति बांधकर तैयार होगी. दरअसल अभी इन सबसे पहले पंजाब किंग्स का मुकाबला होगा लखनऊ के साथ जो की रेस से बाहर है. ऐसे में लखनऊ बड़ा उलटफेर कर पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है तो पंजाब की उम्मीद वजी खत्म हो जाएगी और उसका सफर 13 पॉइंट्स के साथ खत्म हो जायेगा, लेकिन अगर पंजाब अपना मैच लखनऊ के खिलाफ जीत जाती है तो उसके कुल 15 पॉइंट्स हो जायेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

फिर भी बात नहीं बनेगी तब तक जब तक की राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई के खिलाफ अपना मुकाबला नहीं हार जाती है और इसके बाद कोलकाता की टीम बचेगी जो अपना आखिरी मैच जीतने के बाद भी 15 पॉइंट्स तो हासिल कर लेगी, लेकिन नेट रन रेट के मामले में उसको पंजाब से झटका लग सकता है क्योंकि पंजाब इस मामले में केकेआर से आगे है.

राजस्थान के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने का फार्मूला

अब बात करें राजस्थान की तो उनके लिए प्लेऑफ में जगह बनाने का फार्मूला बिलकुल सीधा और साफ है, राजस्थान अगर मुंबई इंडियंस को हरा देता है तो वो पॉइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ सीधे क्वालीफाई कर जायेगा और इसके बाद उसको न कोलकाता की सोचनी है और न ही पंजाब की और ऐसे में आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए 4 टीमें तय हो जाएंगी.

कोलकाता का क्या होगा?

वहीं बात कोलकाता के उम्मीदों की करें तो उसको अपना मुकाबला जीतना होगा और उससे पहले दुआ करनी होगी की पंजाब और राजस्थान दोनों ही टीमें अपना आखिरी मुकाबला हार जाये और कोलकाता प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाये.

वैभव ने अपने प्रदर्शन से जगाई है फैंस में उम्मीद 

वैभव सूर्यवंशी इस आईपीएल सीजन इतने विस्फोटक अंदाज में नजर आये हैं जिसने विश्व क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गजों को सोचने पर मजबूर कर दिया की कैसे कोई 15 साल का लड़का विश्व क्रिकेट के धुरंधर तेज गेंदबाजों के खिलाफ इतनी आतिशी बल्लेबाजी करता है. चाहे वो जसप्रीत बुमराह, जोश हेजेलवुड, मिचेल स्टार्क ही क्यों न हों. ऐसे में एक और बार वैभव अपने प्रदर्शन को दोहरा देते हैं तो राजस्थान की टीम एक बार फिर खुद को इतिहास के पन्ने में दर्ज कराने की ओर कदम बढ़ा देगी. 

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 50 चौके-53 गगनचुंबी छक्के

IPL 2026 में 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इस सीजन में उन्होंने एक शतक लगाने के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 38 गेंदों में 10 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 93 रनों की अपनी सबसे बड़ी पारी खेली. वह 20 साल की उम्र पूरी करने से पहले ही एक आईपीएल सीजन में 500 रनों का जादुई आंकड़ा पार करने वाले इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. इस समय टूर्नामेंट में वो सबसे ज्यादा 579 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर चल रहे हैं. पूरे सीजन के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 236.33 के हैरान कर देने वाले स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं और उनके बल्ले से अब तक कुल 50 चौके और 53 गगनचुंबी छक्के निकल चुके हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com