विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi ने 81 रन की पारी में मचाई खलबली, टी-20 में बना दिया World Record, दुनिया में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Achieves Rare Milestone: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी हर एक पारी के साथ वर्ल्ड क्रिकेट में इतिहास बना रहे हैं. अब उन्होंने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है जिसने फैन्स को हैरत में डाल दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi ने 81 रन की पारी में मचाई खलबली, टी-20 में बना दिया World Record, दुनिया में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी
Vaibhav Sooryavanshi record in T20: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तहलका

Vaibhav Sooryavanshi world record in 3rd T20I: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी-20 मैच में केवल 49 गेंद पर 81 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए. वैभव ने 31 गेंदों पर अपना दूसरा टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया. बता दें कि अपनी इस तूफानी पारी के दौरान वैभव ने यूं तो कई रिकॉर्ड अपने नाम किए लेकिन उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे जानकर दुनिया हैरत में हैं. वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में 20 साल से कम उम्र में  सबसे कम पारियों में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने  लुई ब्रूस के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.  लुई ब्रूस ने इस मामसे में 41 पारी खेली थी और 12 अर्धशतक जमाए थे. वहीं, वैभव ने अबतक 40 पारी खेलकर 12 अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे हैं. 

टी20 क्रिकेट में 20 साल से कम उम्र में सर्वाधिक 50+ स्कोर सबसे कम पारियों में

  • 12: वैभव सूर्यवंशी (40 पारी)
  • 12: लुई ब्रूस (41 पारी)
  • 10: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (62 पारी)

इसके अलावा वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में  भारत के लिए P.O.M (प्लेयर ऑफ द मैच) अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने एक बार फिर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. 

  • T20I - वैभव सूर्यवंशी (15 साल 121 दिन)*
  • टेस्ट - सचिन तेंदुलकर (17 साल 112 दिन)
  • ODI - सचिन तेंदुलकर (17 साल 225 दिन)
Latest and Breaking News on NDTV

भारत के लिए T20I में POTM अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

  •  15 साल 121 दिन: वैभव सूर्यवंशी
  • 20 साल 143 दिन: रोहित शर्मा

IPL में POTM अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

  •  14 साल 32 दिन: वैभव सूर्यवंशी
  •  17 साल 39 दिन: मुजीब उर रहमान

सूर्या को पछाड़कर सिक्सर किंग बने वैभव सूर्यवंशी

यही नहीं वैभव इस साल सिक्स लगाने के मामले में भी सबसे आगे निकल गए हैं. 2026 में वैभव के नाम टी-20 में कुल 86 छक्के दर्ज हो गए हैं. ऐसा कर वैभव टी-20 में भारत की ओर से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए हैं. सूर्या ने 2022 में 85 छक्के लगाए थे. इस मामले में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं. अभिषेक ने साल 2025 में 108 छक्के लगाने का महारिकॉर्ड बनाया था. 

T20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लबाज

  1. अभिषेक शर्मा- 108 छक्के, 2025
  2. अभिषेक शर्मा- 87 छक्के, 2024
  3. वैभव सूर्यवंशी- 86 छक्के, 2026
  4. सूर्यकुमार यादव- 85 छक्के, 2022
  5. अभिषेक शर्मा- 74 छक्के, 2026
  6. ईशान किशन- 73 छक्के, 2026

वैभव  सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली.  इस पारी की बदौलत उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता. यह उनका पहला प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी था. इस युवा बल्लेबाज ने पहले मैच में 19 गेंदों पर 50 और दूसरे मैच में 9 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली थी. 

मैच की बात करें तो, भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे.  वैभव सूर्यवंशी ने अपना दूसरा इंटरनेशनल टी20 अर्धशतक लगाया. इस युवा खिलाड़ी ने 49 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली. इसके अलावा, ईशान किशन ने 29 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 25 रन की पारी खेली. 

ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma: जिम्बाब्वे में फ्लॉप रहने पर टूटा अभिषेक शर्मा का दिल, फैन्स के नाम लिखा यह खास मैसेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, India, Zimbabwe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com