Abhishek Sharma: जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने 1, 8 और 2 रन ही बना पाए. तीनों पारियों में उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक खेलने की कोशिश की, लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. तीनों टी-20 में फ्लॉप होने के बाद अभिषेक शर्मा का दिल टूट गया है. अभिषेक ने सीरीज जीत के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी दिल की बात कही है. उन्होंने फैन्स से वादा किया है कि वह फिर से वापसी करेंगे और फैन्स की उम्मीदों पर खड़े रहेंगें. अभिषेक ने अपने पोस्ट में लिखा, "जब आप उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाते जो लोगों को आपसे होती हैं, तो दुख होता है. लेकिन यह खेल हमेशा उन्हें ही इनाम देता है जो लगातार कोशिश करते रहते हैं. खुशी है कि टीम जीती.और मजबूत होकर वापसी करूंगा."
जिम्बाब्वे T20I सीरीज में अभिषेक शर्मा:
- पहला T20I = 1(8)
- दूसरा T20I = 8(8)
- तीसरा T20I = 2(4)
तीसरे टी-20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हरा दिया. भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 3 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है. तीसरे टी20 में भारतीय टीम की जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही. टूर्नामेंट में उन्होंने सर्वाधिक रन बनाते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता. वैभव ने कहा है कि प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतना उनके लिए सपने सच होने जैसा है.
वैभव ने मैच में 49 गेंद पर 81 रन की पारी खेली. इसके अलावा ईशान ने 27 रन बनाए और आखिर में रिंकू सिंह ने 14 गेंद पर 25 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 192 रन पर ले जाने में सफल रहे. जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं