विज्ञापन

Video: वैभव सूर्यवंशी को नेट पर गंभीर ने नहीं कराई बैटिंग? संजू सैमसन ने ऐसे दिलासा देकर जीत लिया दिल

Vaibhav Sooryavanshi vs Sanju Samson: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. दूसरे मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी अभ्यास का मौका नहीं मिला है.

Video: वैभव सूर्यवंशी को नेट पर गंभीर ने नहीं कराई बैटिंग? संजू सैमसन ने ऐसे दिलासा देकर जीत लिया दिल
Vaibhav Sooryavanshi vs Sanju Samson Video viral:

IND vs ENG, 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा.इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया. बता दें कि अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय फैन्स के चहेते वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी का अभ्यास करने का मौका नहीं मिला जिसके बाद संजू सैसमन ने 15 साल के इस खिलाड़ी को दिलासा दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, हुआ ये कि बल्लेबाजी का अभ्यास न मिलने पर वैभव सूर्यवंशी कोने में अकेले खड़े थे क्योंकि उन्हें नेट्स में बैटिंग करने का मौका नहीं मिल रहा था,  तभी संजू सैमसन ने उन्हें देखा, तुरंत उनके पास गए और उन्हें दिलासा दिया.  अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों वैभव को अपने छोटे भाई की तरह ट्रीट करते हुए नजर आए हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. 

संजू सैमसन के सामने वैभव सूर्यवंशी ही हैं सबसे बड़ी चुनौती

इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जिसमें भारत ने अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 189 रन बनाये थे. अगले कुछ मैचों में फोकस सैमसन पर रहेगा कि वह सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिये जाने की बढती मांग के बीच अपनी उपयोगिता साबित कर पाते हैं या नहीं.

भारत की टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के सूत्रधार रहे सैमसन को कम से कम एक साल तक मौका दिया जा सकता था लेकिन अब जबकि भारतीय क्रिकेट को सूर्यवंशी के रूप में एक असाधारण प्रतिभाशाली क्रिकेटर मिल गया है. ऐसे में सैमसन के लिये गलती की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है और टी20 विश्व कप का शानदार प्रदर्शन भी टीम में उनकी जगह की गारंटी नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की काबो वर्डे के खिलाफ रोमाांचक जीत, मेसी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा दूसरा T20, भारत में FREE में कैसे देख पाएंगे Live मैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com