विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी vs मिचेल स्टार्क: किसमें कितना है दम, बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ कितना बड़ा खतरा हैं स्टार्क?

Sooryavanshi vs Starc : वैभव सूर्यवंशी और मिचेल स्टार्क के बीच की यह जंग एक बेहद जोररदार 'पावरप्ले' मुकाबला होने की उम्मीद है. जहां एक तरफ़, जब बाएं हाथ के गेंदबाज अनुशासित गेंदबाजी करते हैं, तो वहीं दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी हर गेंद पर बड़ा शॉट मारने के लिए देखते हैं. स्टार्क के पास विविधता भी हैं और स्पीड भी. 

वैभव सूर्यवंशी vs मिचेल स्टार्क: किसमें कितना है दम, बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ कितना बड़ा खतरा हैं स्टार्क?
RR vs DC: Vaibhav Suryavanshi vs. Mitchell Starc: वैभव बनाम स्टार्क

How big a threat is Starc against left-handed batsmen: आईपीएल में आज एक ऐसा मुकाबला है जो काफी दिलचस्प है. खासकर क्रिकेट फैन्स के लिए, ऐसा इसलिए क्योंकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सामना वर्तमान क्रिकेट के सबसे खतरनाक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के साथ होना है. इस आईपीएल में वैभव ने उन सभी गेंदबाजों के खिलाफ छक्का और चौका जमाया है जिसे दुनिया का बेस्ट गेंदबाज माना जाता है. चाहे वो जसप्रीत बुमराह हों या फिर जोश हेजलवुड, यही नहीं, नेट्स पर अपने ही टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर के खिलाफ भी वैभव तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं. ऐसे में यकीनन आजका जो यह मुकाबला है वह बेहद ही रोमांचक होने जा रहा है. 

बाएं हाथ के गेंदबाज के लिए कितना बड़ा खतरा हैं मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क अभी तक 158 टी20 मैच खेले हैं और कुल 217 विकेट लेने में सफल रहे हैं. इनने से स्टार्क ने 70 ऐसे बल्लेबाजों का शिकार किया है जो बाएं हाथ के बैटर रहे हैं.  इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 7.44 की रही है और औसत 20.42 है. इसका सीधा सा मतलब है कि स्टार्क हर 8 गेंदों में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाते हैं. 

बेहद जोररदार 'पावरप्ले' मुकाबला होने की उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी और मिचेल स्टार्क के बीच की यह जंग एक बेहद जोररदार 'पावरप्ले' मुकाबला होने की उम्मीद है. जहां एक तरफ़, जब बाएं हाथ के गेंदबाज अनुशासित गेंदबाजी करते हैं, तो वहीं दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी हर गेंद पर बड़ा शॉट मारने के लिए देखते हैं. स्टार्क के पास विविधता भी हैं और स्पीड भी. 

क्यों हैं स्टार्क खतरनाक गेंदबाज

स्टार्क लगातार 145–150 km/h  की रफ़्तार से गेंदबाजी करते हैं. उनके नाम टेस्ट मैच में अब तक की सबसे तेज गेंद (160.4 km/h) फेंकने का रिकॉर्ड है. अपनी अच्छी-खासी लंबाई की वजह से वे सपाट पिचों पर भी गेंद में जबरदस्त उछाल पैदा कर पाते हैं, जिससे उनकी शॉर्ट-पिच गेंदें बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित होती हैं.

खतरनाक इनस्विंग यॉर्कर करने में माहिर

स्टार्क को  "यॉर्कर किंग" भी माना जाता है.   स्टार्क अपने स्वाभाविक बाएं हाथ के एंगल का इस्तेमाल करके स्टंप्स पर देर से स्विंग होने वाली यॉर्कर गेंदें फेंकते हैं. दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए इस गेंद का सामना करना बेहद मुश्किल माना जाता है. 

शुरुआत में भी विकेट लेने की ललक

स्टार्क पहले ओवर में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं.  अक्सर नई गेंद से ही विकेट चटकाकर विपक्षी टीम को तुरंत ही बैकफुट पर धकेल देते हैं.

रिवर्स स्विंग से बरपाते हैं कहर

जब गेंद पुरानी हो जाती है, तो स्टार्क रिवर्स स्विंग के माहिर बन जाते हैं, इसी खूबी की बदौलत वे पूरी पारी के दौरान विकेट चटकाने का खतरा बने रहते हैं, हाल ही में टेस्ट में स्टार्क ने वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा था. अब टेस्ट में स्टार्क सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

IPL में वैभव सूर्यवंशी ने किन-किन गेंदबाजों के खिलाफ पहली गेंद पर लगाया है छक्का

  1. बुमराह के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
  2. भुवी के खिलाफ पहली गेंद - चौका
  3. शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद - छक्काहली 
  4. सिराज के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
  5. सुंदर के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
  6. अर्शदीप के खिलाफ पहली गेंद - चौका
  7. जानसेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
  8. हेज़लवुड के खिलाफ पहली गेंद - चौका
  9. नरेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्कार्
  10. पैट कमिंस के खिलाफ पहली गेंद - छक्का  
  11. अर्शदीप सिंह के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com