विज्ञापन

हवा में उछले, पीछे दौड़े, फिर बने सुपरमैन, वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ा असंभव कैच, देखकर रह जाएंगे दंग

अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में बल्ले से फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी ने फील्डिंग में कमाल दिखाया है. उन्होंने एक हैरतअंजेग लपका सबको दंग कर दिया.

हवा में उछले, पीछे दौड़े, फिर बने सुपरमैन, वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ा असंभव कैच, देखकर रह जाएंगे दंग
Vaibhav Sooryavanshi Stunning Catch

भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी ट्राई सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है. भारत को अगर सीरीज के फाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में जीत चाहिए होगी. इस अहम मुकाबले में भारत के लिए प्रियांश आर्य, कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने अर्द्धशतक जड़े और भारत को 319 के स्कोर तक पहुंचाया. वैभव, जो इस सीरीज में अभी तक बड़ पारी नहीं खेल पाए हैं, उन्हें अच्छी शुरुआत को मिली तो लेकिन वो इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और 28 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, उन्होंने फील्डिंग में कमाल का कैच लपका. वैभव का यह कैच काफी हैरतअंजेग रहा और जिसने भी रह देखा वह दंग रह गया.

मैच का छठा ओवर फेंकने अंशुल कंबोज आए थे. उनके ओवर की चौथी गेंद पर खालिद तनिवाल का वैभव ने असंभव सा कैच लपका. बैक ऑफ लेंथ डिलवरी को  खालिद तनिवाल जल्दी खेल बैठे. उनकी कोशिश फ्लिक की थी. लेकिन सही कनेक्शन ना होने से गेंद मिड विकेट की दिशा में गई, जहां खड़े वैभव सूर्यवंशी ने इसे दूसरी कोशिश में पकड़ा. गेंद वैभव के सिर के ऊपर से जा रही थी. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने हवा में छलांग लगाकर इसे पकड़ना चाहा. लेकिन गेंद उनकी हथेली से लगकर छिटक गई. इसके बाद वैभव पीछे मुंडे और गेंद को कलेक्ट करने के लिए दौड़े. वैभव ने आखिर में हवा में पूरी डाइव लगाई और जमीन से कुछ इंच दूर इसे दोनों हाथों से लपक लिया.

भारत ने खड़ा किया पहाड़ सा स्कोर

रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 319 रन लगाए हैं. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या अच्छी लय में दिखाई दिए और दोनों ने मिलकर 7.6 ओवर में 75 रन जोड़े. वैभव ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 28 गेंदों में 38 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे. वैभव ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए.

ऋतुराज गायकवाड़ ने भी आगाज तो दमदार किया, लेकिन 31 गेंदों में 30 रन बनाने के बाद वह पवेलियन लौट गए. ऋतुराज ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए. प्रियांश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. प्रियांश ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए. प्रियांश ने 9 चौके और एक छक्के लगाया.

कप्तान तिलक वर्मा भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 75 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 59 रन बनाए. तिलक को कुमार कुशाग्र का अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई. कुशाग्र ने 67 गेंदों में 58 रन बनाए. सूर्यांश शेडगे इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 रन बनाकर आउट हुए. अंत के ओवरों में विपराज निगम निशांत संधू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सातवें विकेट के लिए 29 गेंदों में 41 रन जोड़े. विपराज बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 20 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए. वहीं, निशांत नाबाद रहे और उन्होंने 26 गेंदों में 21 रनों की अहम पारी खेली.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, लिस्ट 'ए' क्रिकेट में पार किया 14 हजार रनों का आंकड़ा

यह भी पढ़ें: Ind vs Afg: ईशान किशन का मेगा रिकॉर्ड, 52 साल में दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने, धोनी को पीछे छोड़ा

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Afghanistan A, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com