श्रीलंका में जारी टीम ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (11 जून 2026) भारत 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच दांबुला में खेला जाएगा. इस मुकाबले के दौरान एक फिर से हर किसी की नजर युवा सनसनी बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के ऊपर टिकी रहेगी. लोग उनको देखने के लिए बेहद उत्साहित है. मगर पिछले मुकाबले में वह श्रीलंका 'ए' के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए थे. जिससे लोग चिंतित हैं कि आज मुकाबले में वह धमाल मचाएंगे या लोगों को फिर से निराश करेंगे. अगर आप भी वैभव के फैन हैं और आज के मुकाबले में उनके प्रदर्शन को लेकर चिंतित हैं तो आपकी इस समस्या का जवाब हम लेकर आए हैं. वैभव की पिछली पांच पारियां खुद जवाब दे रही हैं कि वह फॉर्म में हैं या आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं.
पिछले पांच पारियों में 304 रन ठोक चुके हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी पिछले पांच पारियों में 304 रन (14+96+97+4+93) ठोक चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को तीन अर्धशतक देखने को मिले हैं. ये पारियां दिखाती हैं कि वह जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं.
हालांकि, परेशान करने वाली जो बात है. वह यह है कि पिछली पांच में से चार पारियां उन्होंने टी20 फॉर्मेट के तहत खेली हैं. लिस्ट 'ए' के तहत उन्होंने एक पारी खेली है. जहां वह महज 14 रन ही बना पाए थे.
वापसी करने में माहिर हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी वापसी करने में माहिर हैं. ऐसा उन्होंने आईपीएल 2026 के दौरान करके दिखाया है. यहां उन्होंने फ्लॉप होने के बाद हर अगले मुकाबले में जबरदस्त तरीके से वापसी थी. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि वह कुछ वैसा करिश्मा ही ट्राई सीरीज में भी करेंगे.
यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A: भारत-अफगान आमने-सामने, वैभव पर टिकी सबकी नजर, जानें भारत की परफेक्ट प्लेइंग XI!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं