IPS Malika Garg: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की 2015 बैच की वरिष्ठ अधिकारी मलिका गर्ग की सफलता और सेवा-निष्ठा की कहानी हर युवा के लिए एक मिसाल है. हाल ही हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में सहायक निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है. देश के भावी आईपीएस अधिकारियों को तराशने वाली शीर्ष अकादमी में यह नई भूमिका उनकी काबिलियत, सख्त प्रशासनिक क्षमता और बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड का प्रमाण है.
पिता भी रहे आईपीएस अधिकारी
3 फरवरी 1991 को जन्मी मलिका गर्ग मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं. उन्होंने देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान IIT दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में B.Tech की डिग्री हासिल की. सेवा और समर्पण का भाव उन्हें विरासत में मिला. उनके पिता भी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं और पुलिस महानिदेशक (DGP) के सर्वोच्च पद तक पहुंचे. मलिका के पिता अक्सर उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए बताते हैं कि उन्होंने अपनी शादी के दिन भी ड्यूटी को प्राथमिकता दी थी.

शानदार करियर और प्रमुख उपलब्धियां
पश्चिम बंगाल से आंध्र प्रदेश स्थानांतरण: आईपीएस में चयन के बाद उनकी शुरुआती पोस्टिंग पश्चिम बंगाल कैडर में हुई थी, जिसके बाद उनका अंतर-कैडर स्थानांतरण आंध्र प्रदेश में हुआ.
प्रकाशम जिले में इतिहास और 'नो एक्सीडेंट डे' पहल: कृष्णा जिले की अतिरिक्त एसपी रहने के बाद जुलाई 2021 में उन्होंने प्रकाशम जिले की एसपी के रूप में कार्यभार संभाला. वर्ष 2003 में चारू सिन्हा के बाद प्रकाशम जिले की दूसरी महिला एसपी बनने का गौरव उन्हें मिला. प्रकाशम में उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ सड़क हादसों को रोकने के लिए 'नो एक्सीडेंट डे' (No जैसी अभिनव पहल शुरू की, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में भारी कमी आई.
पालनाडू हिंसा पर नियंत्रण: जब चुनाव आयोग ने सौंपा जिम्मा
2024 आंध्र प्रदेश विधानसभा व लोकसभा चुनावों के दौरान पालनाडू जिले में राजनीतिक गुटों (TDP और YSRCP) के बीच भीषण हिंसक झड़पें और उपद्रव हुआ. कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ने पर चुनाव आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए तत्कालीन एसपी को हटाकर मलिका गर्ग को पालनाडू का नया एसपी नियुक्त किया. पदभार संभालते ही मलिका गर्ग ने अपनी सख्त कार्यशैली और ग्राउंड-जीरो पर मुस्तैदी से हिंसा पर तुरंत काबू पाया, उपद्रवियों पर नकेल कसी और 4 जून की मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया.
यह भी पढ़ें- IPS अंजलि विश्वकर्मा ने अचानक छोड़ा UP कैडर? बैचमेट IAS से की लव मैरिज, दिलचस्प है पूरी कहानी
यह भी पढ़ें- IPS दिव्या तंवर: घर कब बजेगी शहनाई? मां बबीता तंवर ने NDTV को बताया पूरा प्लान
यह भी पढ़ें-IPS बिरदेव डोणे: भेड़ चराने वाले ने निकाला UPSC, परिवार को SVPNPA में घुमाया, हवाई जहाज़ की करवाई सैर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं