विज्ञापन

'अभी लाइसेंस तो आने दो', IPL 2026 में कार जीतने पर वैभव सूर्यवंशी ने किया रिएक्ट

वैभव का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में जबरदस्त रहा.वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए.

'अभी लाइसेंस तो आने दो', IPL 2026 में कार जीतने पर वैभव सूर्यवंशी ने किया रिएक्ट
Vaibhav Sooryavanshi का इंटरव्यू

Vaibhav Sooryavanshi on winning a car in IPL: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से कई अवॉर्ड जीते. उनको मिले इनामों में एक स्पॉन्सर्ड SUV भी शामिल थी, जिसे यह खिलाड़ी 18 साल का होने तक नहीं चला पाएगा.  वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और उसे कार ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए तीन साल इंतज़ार करना होगा. अपनी IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ बातचीत के दौरान जब उनके कार के बारे में पूछा गया, तो 15 साल के तूफानी बैटर ने इस पर रिएक्ट किया औऱ कहा कि, उन्हें कार चलाने के लिए अभी तीन साल तक का इंतजार करना होगा. उन्होंने ये भी  कहा कि वह अपने समय का इंतजार करेंगे और तब तक वह अपने पिता को कार चलाने किए कहेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान रॉयल्स के साथ किए गए इंटरव्यू में वैभव ने कहा

"मैं कार को तीन और साल तक रखूंगा.. पहले लाइसेंस तो आ जाए, फिर मैं इसे चलाऊंगा. मैं अपने पिता से इसे चलाने के लिए कहूंगा और उनके बगल में बैठूंगा."

कोहली मेरे से बड़े भाई की तरह बात कर रहे थे

इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने इंटरव्यू के दौरान ने कोहली संग हुई बातचीत को लेकर कहा, "मैं आपको सच बताऊं जब विराट कोहली ने कंधे पर हाथ रखा, मैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोहली का बहुत बड़ा फैन हूं. जब ऑरेंज कैप मुझे नहीं मिली थी, तो मैं वही कैप पहनता था, जिस पर उन्होंने साइन किया था. जब उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और मेरे से बातचीत कर रहे थे, तो मुझे लगा कि मैं कोई सपना देख रहा हूं.

15 साल के बल्लेबाज ने आगे कहा, "कोहली से बात करके ऐसा लगा ही नहीं कि वह विराट कोहली हैं. वह एकदम बड़े भाई की तरह बात कर रहे थे और मुझे समझा रहे थे कि मैं क्या अच्छा कर रहा हो या फिर मुझे किन बातों को ध्यान रखना है." वैभव ने कहा कि वह ऐसा क्रिकेट खेलना चाहते थे जिसे देखकर लोग कहें कि उस बल्लेबाज ने अकेले ही मैच खत्म कर दिया. वैभव के अनुसार, उनकी चाहत है कि वह अगले 10 से 20 साल तक अच्छा क्रिकेट खेलें और पूरी तरह से दबदबा बनाए रखें.

राजस्थान रॉयल्स मेरे लिए  घर की तरह 

इस इंटरव्यू में वैभव ने राजस्थान रॉयल्स टीम का शुक्रिया किया और कहा कि " राजस्थान रॉयल्स मेरे लिए घर की तरह हैं. यहां हर कोई मुझे सपोर्ट करता है. इस फ्रेंचाइजी में रहकर मुझे अच्छा फील होता है. सीनियर खिलाड़ी मुझे गाइड करते हैं. वो मुझे मेरे खेल के बारे में लगातार बताते रहते हैं. मुझे यहां बहुत कुछ सीखने को मिला है". 

वैभव का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में जबरदस्त रहा.वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए. वह इस सीजन ऑरेंज कैप को अपने नाम करने में सफल रहे. वैभव ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. उन्होंने आईपीएल 2026 में एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। इस सीजन वैभव ने 72 छक्के लगाए.

(IANS के इनपुट के साथ)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com