विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस 'दमदार पावर प्लान' से विरोधी टीम को कर रहे ध्वस्त, जानें कितने गेंदों के बाद जड़ रहे बाउंड्री

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को डिफाइन करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं. बुमराह से लेकर जोश हेडलवुड तक, किसी भी गेंदबाज को समझ नहीं आ रहा कि इस तूफान को कैसे रोका जाए.

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस 'दमदार पावर प्लान' से विरोधी टीम को कर रहे ध्वस्त, जानें कितने गेंदों के बाद जड़ रहे बाउंड्री
Vaibhav Sooryavanshi King of Powerplay

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में गदर काट रहे वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाज को किस तरह से परिभाषित किया जाए, इसके लिए शब्द कम पड़ सकते हैं. वैभव के तूफान के सामने दिग्गज गेंदबाज किसी तिनके की तरह उड़ रहे हैं. शुरुआती ओवरों में जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे 200 का स्कोर भी न्यू नॉर्मल हो चला है. गेंदबाजों के पास बचना का कोई विकल्प नहीं हैं. वैभव ने अपने डेब्यू के बाद से टी20 में 22 पारियां खेली हैं और उनका स्ट्राइक रेट आश्चर्यजनक रूप से 215 का है.

पावरप्ले में तय कर रहे मैच का रूख

पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर कोई स्कोर टांगना हो, या टीम लक्ष्य का पीछा कर रही हो, वैभव सूर्यवंशी को इससे शायद ही कोई फर्क पड़ता हो. दवाब उन्हें पता नहीं क्या होता है तभी तो वह बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. शुरुआती 6 ओवर टी20 में काफी अहम होते हैं और इसमें ही वैभव सबसे बड़ा अंतर पैदा कर रहे हैं. 

आईपीएल 2026 में पावरप्ले में कम से कम 40 गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है. उन्होंने 4 पारियों में 179 रन बनाए हैं और 275 की स्ट्राइक रेट से रन कूटे हैं. इस दौरान उन्होंने 15 छक्के भी जड़े हैं. वैभव लगभग हर दूसरी गेंद पर बाउंड्री लगा रहे हैं. 

ओपनिंग में सुपरहिट वैभव

आईपीएल 2025 के बाद से कम से कम 400 से अधिक रन बनाने वाले ओपनर बल्लेबाजों में वैभव का स्ट्राइक रेट 229 का है, जो किसी अन्य बल्लेबाजों की तुलना में सबसे अधिक है. वहीं इस लिस्ट में मौजूद अन्य किसी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 200 नहीं है. वैभव इस दौरान सबसे  अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी है. उन्होंने 42 छक्के जड़े हैं, इसी अवधी में.

बात अगर ओवरऑल आंकड़ों की करें तो वैभव ने 2025 के बाद से टी20 में 21 पारियों में 888 रन बनाए हैं. स्ट्राइक रेट 216 का. वैभव ने इस दौरान 3 शतर और इतने ही अर्द्धशतक लगाए हैं. वैभव हर तीसरी गेंद पर बाउंड्री लगा रहे हैं. 

हैदराबाद के खिलाफ बरपाएंगे कहर

वैभव को रोकना हैदराबाद के लिए बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि उन्होंने अब तक पावरप्ले में 12.04 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन दिए हैं. वैभव ने आईपीएल में 11 मैचों में 41.09 की औसत और 229.44 की स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए हैं. वैभव ने इस सीजन 52, 31, 39 और 78 रन बनाए हैं. वैभव जो आईपीएल में अपने डेब्यू के बाद से ही हर पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ते हैं, उन्हें हैदराबाद कैसे रोंकेगे, यह देखना मजेदार होने वाला है.

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma: पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा? इंजरी को लेकर आया अपडेट

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के पास T20 में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी का मौका, वर्ल्ड क्रिकेट में मचाएंगे खलबली

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Vaibhav Sooryavanshi, Indian Premier League 2026, Cricket, Sunrisers Hyderabad Vs Rajasthan Royals 04/13/2026 Shrr04132026270292
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com