विज्ञापन

वैभव सूर्ववंशी ने निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 छक्के लगाते ही बदल देंगे T20 का इतिहास, कोई नहीं कर पाया ऐसा

Vaibhav Sooryavanshi Eyes World Record Fastest 100 Sixes: पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड काफी बेहतर है. ऐसे में मंगलवार को जब राजस्थान एक्शन में होगी, तो उसकी नजरें सीजन की एक और जीत हासिल करने पर होगी.

वैभव सूर्ववंशी ने निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 छक्के लगाते ही बदल देंगे T20 का इतिहास, कोई नहीं कर पाया ऐसा
Vaibhav Sooryavanshi Eyes World Record Fastest 100 Sixes:

Vaibhav Sooryavanshi Eyes World Record Fastest 100 Sixes: न्यू चंडिगढ़ में पंजाब किंग्स जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर एक्शन में उतरेगी फैंस की नजरें युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. वैभव इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में हैं. उन्होंने मौजूदा सीजन में 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 234.86 का है और औसत 44.62 का. सूर्यवंशी के बल्ले से 1 शतक और दो अर्द्धशतक आ चुके हैं और मंगलवार को उनकी कोशिश एक और बड़ी पारी खेलने की होगी. वहीं इस दौरान उनकी नजरें टी20 में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी. 

वैभव के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सिर्फ 495 गेंदों का सामना किया है और उन्होंने 94 छक्के लगाए हैं. अगर वैभव पंजाब के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में यह कारनामा किया था. 

राजस्थान का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप

राजस्थान रॉयल्स को अपनी लय बनाए रखने में काफी संघर्ष करना पड़ा है, लगातार खराब प्रदर्शन के कारण वे प्वाइंट्स टेबल में नीचे खिसक गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद टीम को यह मुकाबला अपने नाम करना होगा. राजस्थान रॉयल्स के अभियान को मिडल ओवर्स में अपनी लय बनाए रखने में नाकाम रहने के कारण काफी नुकसान हुआ है. वे अक्सर अपनी मजबूत शुरुआत को मैच जिताने वाले स्कोर में बदलने में असफल रहे हैं. 

ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरआर का पलड़ा भारी रहा है.रॉयल्स ने अब तक 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि किंग्स 13 मैच जीत चुकी है.

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR IPL 2026: क्या राजस्थान को पटकते ही पंजाब किंग्स को मिल जाएगा प्लेऑफ टिकट? जानें क्या है समीकरण

यह भी पढ़ें: IPL 2026: सबसे महंगा कप्तान, करोड़ों के स्टार्स… फिर भी LSG क्यों बनी सीजन की सबसे फिसड्डी टीम?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com