Vaibhav Sooryavanshi, India A Final: भले ही ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं. इस सीरीज में अबतक वैभव 4 पारियों में 117 रन बनाए हैं. जिसमें उनका उच्च स्कोर 44 रन रहा है. इस सीरीज में लिस्ट-ए (वन-डे) क्रिकेट के हिसाब से खुद को ढालने में वैभव को मुश्किल दौर से गुज़रना पड़ा है. अपनी शुरुआती पारियों में उनके बल्ले कम रन निकले हैं, हालांकि श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ हुई उनकी धक्का-मुक्की ने काफी शोर मचाया है. ऐसे में 15 साल के इस बल्लेबाज पर अब फाइनल में बल्ले से जवाब देने का दबाव बन गया है.

वैसे, वैभव एक ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जो बिना दबाव का मैदान पर जाकर खेलते हैं लेकिन इस घटना का असर उनके ऊपर क्या पड़ा होगा, यह देखना काफी अहम होगा. हालांकि कोच और बाकी सीनियर खिलाड़ियों ने उनको सपोर्ट किया है. लेकिन इतना बड़े लेवल पर वैभव के साथ ऐसी बातें पहली बार हुई है.
बल्ले से देना होगा जवाब
ट्राई सीरीज का फाइनल 21 जून को खेला जाने वाला है. ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए की टीम एक बार फिर होगी. दरअसल, अफगानिस्तान ए के साथ हुए मैच में श्रीलंका ए ने अपना दबदबा बनाया है, ऐसे में उम्मीद है कि फाइनल में भारत ए के सामने श्रीलंका ए ही होगी.
फाइनल और बड़े स्टेज पर बड़ी पारी खेलने का है दम
वैभव सूर्यवंशी के पास बड़े स्टेज पर बड़ी पारी खेलने का अनुभव है. अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने 175 रन की पारी खेली थी. वैभव की उस पारी को आज तक कोई नहीं भूला है. यही नहीं हाल ही में आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 96 रन की पारी उस समय खेली थी जब टीम मुश्किल में थे. यानी वैभव के पास बड़े मुकाबले में बड़ी पारी खेलने का अनुभव है.
क्या फाइनल में आएगा तूफान, जम कर रहे हैं प्रैक्टिस
फाइनल मैच से पहले वैभव नेट्स पर बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास कर रहे हैं. उनके अभ्यास का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वैभव ज्यादा से ज्यादा ग्राउंड शॉट खेलने का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वैभव ने फाइनल के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर लिया है.
VAIBHAV SURYAVANSHI IN THE NETS AHEAD OF SUNDAY'S FINAL.🙇♂️
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) June 19, 2026
- Vaibhav Suryavanshi has been seen working hard in the nets as he prepares for the big Sunday final.#IndiaA pic.twitter.com/W954N6O1g6
ट्राई सीरीज की विफलता को धोने का आखिरी मौका !
कुछ कमियों के बावजूद, वैभव की ज़बरदस्त बैट स्पीड और आक्रामक खेलने का अंदाज़ उन्हें चर्चा में बनाए रखता है. वैभव भारत A टीम को ट्राई-सीरीज़ के फाइनल में चैंपियनशिप जिताने के लिए एक बेमिसाल पारी खेलने की कोशिश करेंगे. ट्राई-सीरीज़ के बाद, उनके आयरलैंड के खिलाफ होने वाले T20I मैचों में सीनियर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने की भी संभावना है. ऐसे में वैभव फाइनल में एक बड़ी पारी खेलकर सीरीज की विफलता को धोने की भरपूर कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें- ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!
ये भी पढ़ें- श्रीसंत ने हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में लड़ने की दी चुनौती, थप्पड़ कांड में फूटा गुस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं