सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक के रेट्रो लुक वाले एआई पोर्ट्रेट्स का ट्रेंड काफी तेजी से वायरल हो रहा है. देश के युवा अपनी मौजूदा फोटोज को अपलोड कर 80 के दशक के दिनों में वो कैसे दिख सकते थे. उसे बड़ी उत्सुकता के साथ देख रहे हैं. कुछ ऐसा ही खेल भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेला है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी इकट्ठा हो गए हैं. इस दौरान उनके सामने उनकी 1980 के दशक वाली रेट्रो लुक वाले एआई पोर्ट्रेट्स फोटोज रखे गए थे. जहां सभी खिलाड़ियों ने अपनी तस्वीरों को बड़ी उत्सुकता के साथ देखा. इस बीच युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जो रिएक्शन दिया. वह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वैभव ने मेज पर रखी अपनी तस्वीर को तुरंत पहचान लिया और हंसते हुए कहा, 'ज्यादा स्मार्ट बना दिया मुझे.'
13 सितंबर से एक्शन में नजर आएंगे भारती खिलाड़ी
भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी कि 13 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 15 और 17 सितंबर को आमने-सामने होंगी. सीरीज के सभी मैच राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. मैच का लाइव रोमांच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से देखने को मिलेगा.
Vintage vibes. Priceless reactions. 😂
— BCCI (@BCCI) September 12, 2026
🎥 #TeamIndia takes on the 1980s trend 😉 - By @RajalArora #AFGvIND pic.twitter.com/nSaClHHdyn
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.
यह भी पढ़ें- VIDEO: पोंटिंग-कोहली को छोड़ा पीछे, राहुल द्रविड़ ने चुना दुनिया का बेस्ट कप्तान, नाम सुन झूम उठेंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं