Viral News: टेक्नोलॉजी और AI से दुनिया कितना आगे पहुंच गई है. एक भारतीय युवक की कहानी से बड़े आसानी से समझ सकते हैं. अमेरिका में नौकरी कर रहे भारतीय युवक को जब मां से दूर रहना मुश्किल हुआ तो, उसने 24 घंटे मां के करीब रहने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया. भारतीय युवक ने घर में पड़े पुराने लैपटॉप और AI टूल Claude की मदद से 24 घंटे चलने वाली वीडियो कॉल के लिए सेटअप लगाया, जिससे वह भारत में बैठी मां से 24 घंटे वीडियो कॉल पर बना रहता है. मां जब रात में 3 बजे पानी-पीने के लिए उठती हैं तो अपने बेटे को काम कर रहा होता पाती हैं. साथ ही जब वह सोने के लिए जाती हैं तो बेटे को हाय कह सकती हैं.
20 से ज्यादा एप बना चुका भारतीय युवक
भारतीय युवक हर्ष सावेरगांवकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की है. वह अभी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रह रहा है. हर्ष के सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, वह 20 से ज्यादा एप बना चुका है. गेमिंग कंपनी बनाई. अभी वह @october_ai पर काम कर रहा है.
Claude से लिखवाई स्क्रिप्ट
हर्ष ने बताया कि उसने Claude से स्क्रिप्ट लिखवाईं, ताकि अगर लैपटॉप या ब्राउज़र क्रैश हो जाए तो वह अपने आप री-कनेक्ट हो जाए, अगर वाई-फ़ाई चला जाए तो वह खुद ठीक होकर री-कनेक्ट हो जाए और अगर वह बंद हो जाए तो वह बस पावर बटन दबाएं और मैं वापस आ जाऊं. अभी मैं आइसलैंड के ऊपर कहीं काम कर रहा हूं और खाना खा रहा हूं, और वह घर पर अपना काम कर रही है.
leaving mom for work was the hardest this time so i set up an old linux laptop with a big screen on our dining table that stays on a video call 24x7 got claude to write scripts so that if the laptop / browser crashes it rejoins, if the wifi breaks it fixes itself and rejoins, and if it gets switched off she just presses the power button and i'm back right now i'm somewhere over iceland working and eating, and she's at home doing her work we're not even talking, but every now and then she looks up and i'm there, and i look up and she's there and when she gets up at 3am for water, i'll be on the screen working and she can just say hi before going back to bed thank you technology ❤️
— Harsh Savergaonkar (@harshsaver) October 4, 2026
बिस्तर पर जाने से पहले कर सकती हैं हाय
हम बात भी नहीं कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी वह ऊपर देखती हैं तो मैं वहां होता हूं, और मैं ऊपर देखता हूं तो वह वहां होती हैं. हर्ष ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि जब वह रात 3 बजे पानी पीने के लिए उठती हैं, तो मैं स्क्रीन पर काम कर रहा होता हूं और वह बिस्तर पर वापस जाने से पहले बस 'हाय' कह सकती है.
यह भी पढ़ें | कबाड़ से खरीदी पेंटिंग 13 करोड़ में बिकी, रातों रात शख्स की बदल गई किस्मत
अमेरिका में बैठे भारतीय युवक की इस पोस्ट पर काफी लोगों ने कमेंट्स किए हैं. एक यूजर के कमेंट के जवाब में हर्ष ने लिखा कि उनके पास एक छोटा सा एआई असिस्टेंट है जो उनकी मां के लैपटॉप पर चीज़ें ठीक करता रहता है, यह ओपन सोर्स है! आप भी इसे आज़मा सकते हैं.
यह भी पढ़ें | अमेरिकी यूट्यूबर को बार-बार अपने पास खींच लाता है बनारस, बोली- ऐसी जगह पूरे संसार में नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं