विज्ञापन

छक्कों की बारिश कराने वाला वैभव सूर्यवंशी का बैट, दुकान पर कितने का मिलता है?

भारत के युवा दिग्गज वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर से तहलका मचा दिया है. वैभव इस समय सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं.

छक्कों की बारिश कराने वाला वैभव सूर्यवंशी का बैट, दुकान पर कितने का मिलता है?
वैभव सूर्यवंशी के हाथ में दिखने वाले SS बैट की कीमत क्या है, क्यों है इतना खास?
NDTV

महज 15 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी हर मैच के साथ नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी को वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है. वैभव की बल्लेबाजी में सबसे बड़ी खासियत यह रहती है कि यह बल्लेबाज बड़े से बड़े गेंदबाजोें को खिलाफ चौके और छक्के की बरसात करने में पीछे नहीं रहता है. यही कारण है कि इस 15 साल के बल्लेबाज की तारीफ पूरी दुनिया कर रहा है. युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ शॉट्स और आसानी से बाउंड्री पार कराने की अपनी क्षमता से क्रिकेट फैंस को काफी प्रभावित किया है, फैंस के बीच अक्सर एक सवाल उठता है, वह किस बल्ले का इस्तेमाल करते हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी जिस बैट का इस्तेमाल करते हैं, जो पेशेवर क्रिकेटरों के बीच सबसे लोकप्रिय ब्रांडों में से माना जाता रहा है.  वैभव जिस बल्ले से खेलते हैं वह हाई-ग्रेड इंग्लिश विलो का है. जिसे खास तौर पर पावर-हिटिंग और आक्रामक शॉट्स खेलने के लिए ही बनाया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कीमत 50,000 से ₹1 लाख या उससे अधिक हो सकती है

पेशेवर क्रिकेटरों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले बल्ले आमतौर पर उनकी पसंद के हिसाब से ही बनाए जाते हैं. जिसकी कीमत  ₹50,000 से लेकर ₹1 लाख से भी ज्यादा की हो सकती है.  वहीं, बाजार में मिलने वाले इस तरह के बल्ले, जो इस समय वैभव सूर्यवंशी इस्तेमाल करते हैं. उसकी कीमत आमतौर पर विलो ग्रेड और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर ₹20,000 से ₹50,000 के बीच हो सकती है. 

वैभव के बल्ले की खासियत

बल्ला जिसे वैभव इस्तेमाल करते हैं. उसकी खासियत है बल्ले पर उभरी मोटे किनारों, बड़े 'स्वीट स्पॉट' और हल्के वजन. जिससे वैभव खतरनाक गेंदबाजों के खिलाफ चौके और छक्के की बरसात करने में सफल रहते हैं. इसी की मदद से वह लंबे-लंबे छक्के जड़ पाते हैं, जिसने उन्हें भारत ही नहीं वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाने लगा है. 

राइजिंग एशिया कप 2026 और दिसंबर में नजर आएंगे

वैभव सूर्यवंशी अब राइजिंग एशिया कप 2026 में खेलते नजर आएंगे जो वहीं, दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलते हुए दिख सकते हैं. राइजिंग एशिया कप 2026 में भारत ए की टीम अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी. वहीं, पाकिस्तान के साथ 22 नवंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा. इसके अलावा भारत ए का तीसरा मैच 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ होगा. 

इंडिया ए की टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान

यह भी पढ़ें | यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड A के खिलाफ बल्ला गरजा, 155 रन कूटे, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे

यह भी पढ़ें | कोहली नंबर-3, गायकवाड़ नंबर-4, रोहित-गिल ओपनर, पहले ODI में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें | पहले वनडे से पहले प्लेइंग-11 को लेकर शुभमन गिल का बड़ा संकेत, टॉप-4 बल्लेबाज तय, नंबर-5 और 6 पर होगा प्रयोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Cricket, New Zealand Vs India 2026/27
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com