आईपीएल 2026 (IPL 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला बीते कल (27 मई) सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंढीगढ़ में खेला गया. जहां राजस्थान की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 47 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे. जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए महज 29 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. एसआरएच के खिलाफ खेली गई शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए हर कोई उनकी सराहना कर रहा है. सीमा पार पाकिस्तान की तरफ से भी उन्हें बधाइयां मिल रही हैं. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने भी उनकी प्रशंसा की है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव के बारे में चर्चा करते हुए कहा, 'अस्सलाम वालेकुम. ईद वाले दिन जो फेटा लगाया. ओए होए होए... जुमला बोलते हैं हम क्रिकेट में अमूमन तौबा तौबा तौबा.'
उन्होंने कहा, 'आज तो जडेजा भी उसके गाल को खींच रहे थे. बबलू है ना. सबका प्यारा है.' बातचीत के दौरान ही बासित ने राहुल द्रविड़ की भी सराहना की. उन्होंने कहा जिस भी शख्स ने इस बच्चे को सेलेक्ट किया. उसे भूलना नहीं चाहिए. यहीं उन्होंने यही भी कहा कि आने वाले दिनों में ये बच्चा पूरी दुनिया में छा जाएगा.
यह भी पढ़ें- ध्रुव जुरेल बजरंग बली के बल पर IPL में ठोक रहे हैं दनादन रन? जीत के बाद लिखी दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं