विज्ञापन

IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा की होगी छुट्टी! फाइनल के लिए सुनील गावस्कर ने भारतीय प्लेइंग 11 में कर दी तीन बड़े बदलाव की मांग

Sunil Gavaskar on Abhishek Sharma; IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत आज न्यूजीलैंड के साथ होगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा.

IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा की होगी छुट्टी! फाइनल के लिए सुनील गावस्कर ने भारतीय प्लेइंग 11 में कर दी तीन बड़े बदलाव की मांग
Sunil Gavaskar on Team India Playing 11 vs New Zealand Final:

IND vs NZ Final; T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस अहम मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान सुनिल गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट को कुछ बड़े बदलाव करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ओपनर अभिषेक शर्मा को फाइनल की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाना चाहिए.

अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर उठाए सवाल

टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. वह पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार ही 50 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं और तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं. खास तौर पर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. अभिषेक शर्मा को स्पिनरों ने चार बार आउट किया है और विरोधी टीमें उनकी इस कमजोरी को भुनाने के लिए पावरप्ले में भी स्पिन गेंदबाजी का इस्तेमाल कर रही हैं. इसी वजह से सुनील गावस्कर का मानना है कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टीम को नए विकल्प पर विचार करना चाहिए.

ईशान किशन और संजू सैमसन से ओपनिंग कराने की सलाह

सुनील गावस्कर ने इंडिया टूडे से बातचीत के दौरान सुझाव दिया कि टीम मैनेजमेंट को ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करना चाहिए. उनके मुताबिक ईशान किशन और संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया जा सकता है गावस्कर का मानना है कि यह जोड़ी टीम को तेज शुरुआत दे सकती है, जो फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में बेहद अहम साबित हो सकती है.

रिंकू सिंह को प्लेइंग XI में शामिल करने की वकालत

गावस्कर ने मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए रिंकू सिंह को टीम में शामिल करने की भी सलाह दी है. उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी हैं और बड़े मौके पर टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं. उन्होंने रिंकू के गॉड प्लान टैटू की भी बात की.

गेंदबाजी में भी बदलाव की दी सलाह

सुनील गावस्कर ने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव की बात कही है. उन्होंने आउट ऑफ फॉर्म स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सलाह दी है. उनका मानना है कि कुलदीप यादव जैसे अनुभवी स्पिनर फाइनल में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

फाइनल से पहले चयन पर चर्चा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले से पहले टीम के प्लेइंग 11 को लेकर बहस तेज हो गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम मैनेजमेंट फाइनल के लिए किस तरह की प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com