विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jun 22, 2015

भारतीय क्रिकेट में अब भी काफ़ी योगदान कर सकते हैं धोनी : गावस्कर

Read Time: 3 mins
भारतीय क्रिकेट में अब भी काफ़ी योगदान कर सकते हैं धोनी : गावस्कर
फाइल फोटो
नई दिल्ली: बांग्लादेश से मिली पहली सीरीज़ हार के बाद टीम इंडिया के वनडे और T20 कप्तान एमएस धोनी सवालों के घेरे में हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनके इस्तीफ़े की मांग की तो कई से धोनी को भरपूर समर्थन मिला। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एनडीटीवी से बात करते हुए धोनी के कप्तान बने रहने का समर्थन किया, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कप्तानी छोड़ने का फ़ैसला धोनी पर छोड़ देना चाहिए। गावस्कर के मुताबिक धोनी को इतनी जल्दी दरकिनार नहीं किया जा सकता है।

भारत के लिए 125 टेस्ट खेल चुके इस महान बल्लेबाज़ ने खुलकर धोनी का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक वो क्रिकेट खेलने में रोमांच महसूस कर रहे हैं तब तक धोनी को क्रिकेट खेलना चाहिए। धोनी को कप्तानी से हटाना ग़लत होगा।

ये पूछे जाने पर कि क्या धोनी अब भी भारतीय क्रिकेट के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकते हैं? इस पर गावस्कर ने कहा कि एमएस धोनी का टीम इंडिया का कप्तान बने रहना भारत के लिए फ़ायदेमंद है और वो अब भी भारतीय क्रिकेट में काफ़ी योगदान कर सकते हैं।

गावस्कर ने धोनी के ख़िलाफ़ बोल रहे लोगों को कहा कि धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं और कोई उनसे उनकी उपलब्धियां नहीं छीन सकता। गावस्कर ने कहा, 'धोनी से भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई है, चाहे वो T20 हो या फिर वनडे मैच। धोनी की अगुवाई में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफ़ी और वर्ल्ड कप जीते, टेस्ट में नंबर एक बनी। धोनी की उपलब्धियां अनगिनत है।'

इसके अलावा गावस्कर के पास धोनी के लिए कुछ सलाह भी थी। उनके मुताबिक धोनी को गेंदबाज़ों के इस्तेमाल में नयापन लाना होगा जिससे वो उनसे बेहतर प्रदर्शन ले सकें। धोनी को अपने गेंदबाज़ों के कंधे पर हाथ रखकर बात करना होता और उन्हें समझना होगा कि वो सही लाइन-लेंथ में गेंदबाज़ी करें, जो हाल के दिनों में धोनी को गेंदबाज़ों के साथ करते नहीं देखा गया है।

तीन मैच की वनडे सीरीज़ में हार पर गावस्कर ने अफ़सोस जताया लेकिन विरोधी टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ़ की। गावस्कर ने कहा कि बांग्लादेश ने अच्छी क्रिकेट खेली। टीम के पास एक नया तेज़ गेंदबाज़ था जिसकी गेंदों का भारतीय बल्लेबाज़ों के पास कोई जवाब नहीं था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
भारतीय क्रिकेट में अब भी काफ़ी योगदान कर सकते हैं धोनी : गावस्कर
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;